विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के कैंपस में भीषण गोलीबारी, दो की मौत; छह गंभीर घायल

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 18 Apr 2025 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2025 02:19 AM (IST)

अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गुरुवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। आरलैंडो स्थित न्यूज ...और पढ़ें

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के कैंपस में भीषण गोलीबारी, छह लोग घायल (फोटो- रॉयटर)
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के कैंपस में भीषण गोलीबारी, छह लोग घायल (फोटो- रॉयटर)

अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गुरुवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। आरलैंडो स्थित न्यूज स्टेशन डब्ल्यूएफटीवी9 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कि दो लोग मारे गए हैं। एपी के अनुसार छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है।

बताया गया है कि दो लोगों ने गोलीबारी की। इनमें से एक हमलावर को मार गिराया गया है और दूसरा हिरासत में है। गोलीबारी का कारण पता नहीं चल सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने गोलीबारी को ''शर्मनाक'' करार दिया है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआइ) के निदेशक काश पटेल ने पोस्ट किया, एफबीआइ की टीम सहायता के लिए मौके पर मौजूद है। हम स्थानीय एजेंसियों को आवश्यकतानुसार पूर्ण सहायता करेंगे। अमेरिका में स्कूलों और कॉलेजों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं। 2018 में फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में गोलीबारी में 17 छात्र और स्टाफ के सदस्य मारे गए थे।