Move to Jagran APP

Highland Park Shooting: अमेरिका के इलिनोइस में फ्रीडम-डे परेड में गोलीबारी, 7 की मौत; 31 लोग घायल, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

July 4th US Independence Day Parade Shooting अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 22 साल के युवक को हिरासत में लिया है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 08:19 AM (IST)
Highland Park Shooting: अमेरिका के इलिनोइस में फ्रीडम-डे परेड में गोलीबारी, 7 की मौत; 31 लोग घायल, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
शिकागो के इलिनोइस के लेक काउंटी शेरिफ के हाइलैंड पार्क में परेड वाले मार्ग पर गोलीबारी हुई। (फोटो सोर्स: एपी)

शिकागो,  रायटर्स। अमेरिका में चार जुलाई के फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं। यह घटना इलिनायस प्रांत के शिकागो शहर के उपनगर हाइलैंड पार्क में हुई है। माना जा रहा है कि हमलावर ने किसी बिल्डिंग की छत से परेड मार्ग पर फायरिंग की है। फायरिंग के बाद लोगों को जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते देखा गया। अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में छह लोगों के मारे जाने और 24 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। लेकिन हाइलैंड पार्क के एक अस्पताल के प्रवक्ता ने घायलों की संख्या 31 बताई। उसने कहा कि नार्थशोर हाइलैंड पार्क अस्पताल में 26 और एक दूसरे अस्पताल में पांच लोगों को भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि गोलीबारी की घटना के मद्देनजर  22 साल के एक युवक राबर्ट इ क्रिमो (Robert E. Crimo, III) को हिरासत में लिया गया है। राबर्ट इ क्रिमो को बाबी के नाम से भी जाना जाता है। फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और पुलिस को आशंका है कि राबर्ट इ क्रिमो ने ही गोलीबारी को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्रिमो 2010 माडल की सिल्वर होंडा फिट चलाता है।

इलिनायस प्रांत के 43वें गवर्नर जेबी प्रिटजेकर के दफ्तर ने एक पत्र लिख कर इस घटना पर शोक जाहिर की है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया दुख 

इलिनायस के हाइलैंड पार्क में शूटिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, 'इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका में फिर से हुए मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा से स्तब्ध हूं। मैंने शूटर की तत्काल खोज में सहायता के लिए संघीय कानून प्रवर्तन को आदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैंने हाल ही में कानून में लगभग तीस वर्षों में पहले प्रमुख द्विदलीय बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ऐसे कार्य शामिल हैं जो जीवन को बचाएंगे। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है और मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।

परेड शुरू होने के बाद हुई फायरिंग हुई

पुलिस को परेड मार्ग से एक राइफल भी मिली है, माना जा रहा है कि उसी से फायरिंग की गई है। संदिग्ध हमलावर 18 से 20 साल का युवा बताया गया था। पुलिस ने लोगों से उसके बारे में सूचना देने का अनुरोध किया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से ऐसा लगता है कि हमलावर ने किसी ऊंची इमारत की छत से फायरिंग की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई थी। लगभग 10 दिन मिनट बाद ही फायरिंग के चलते परेड रोकनी पड़ी। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फायरिंग 'स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग' के क्षेत्र में हुई। इस घटना से अमेरिका के खतरनाक गन कल्चर का मामला एक बार फिर सामने आ गया है। 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राइमरी स्कूल में हुई फाय¨रग में दो शिक्षक और 19 बच्चे मारे गए थे।

शूटर ने छत से की ताबड़तोड़ फायरिंग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई थी। लगभग 10 दिन मिनट बाद ही फायरिंग के चलते परेड रोकनी पड़ी। बताया गया है कि एक बिल्डिंग की छत से फायरिंग की गई है। जांच एजेंसियां हमलावर की तलाश कर रही हैं। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फायरिंग 'स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग' के क्षेत्र में हुई। इस घटना से अमेरिका के खतरनाक गन कल्चर का मामला एक बार फिर सामने आ गया है। 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राइमरी स्कूल में हुई फायरिंग में दो शिक्षक और 19 बच्चे मारे गए थे। 

गोलीबारी की वजह से अफरा तफरी मच गई

हाईलैंड पार्क निवासी डेबी ग्लिकमैन ने कहा कि वह सहकर्मियों के साथ परेड फ्लोट पर थी और कई लोग परेड मार्ग पर जाने के लिए तैयर थीं, तभी उन्होंने लोगों को भागते हुए देखा। उन्होंने आगे कहा कि लोग चिल्ला रहे थे, एक शूटर है, एक शूटर है, एक शूटर है," ग्लिकमैन ने  आगे बताया कि यह सुनकर हमने भी वहां से भागने का फैसला किया। शहर के नेताओं ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि 'पुलिस हाईलैंड पार्क में गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है।वहीं, चौथे फेस्ट रद कर दिया गया है। एक चश्मदीद ने कहा कि अपराधी ने 20 से अधिक बार फायरिंग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.