Shooting in US : अमेरिका में बियर बनाने वाली कंपनी के कैंपस में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई है जिसमें छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया।
मैवोकी, एजेंसी। अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई है, जिसमें छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया। घटना अमेरिका के विस्कोन्सिन प्रांत की है। यहां बुधवार को बियर बनाने वाली एक कंपनी में हुई गोलीबारी में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। मैवोकी शहर में दुनिया के सबसे बड़े बियर बनाने वाली यूनिट में से एक मोलसन कूर्स के कैंपस में ये गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी को शहर के मेयर ने दर्दनाक बताया है।
मेयर टॉम बेरेट के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं। हमलावर भी ढेर किया जा चुका है। हालांकि, मेयर ने मरने वालों का आंकड़ा नहीं दिया। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर हुई प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मैवोकी में हुई इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही उन्होंने इस गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त किया।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फैक्ट्री के कैंपस में बुधवार को एक बंदूकधारी ने मोलसन कूर्स कॉम्पलेक्स में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जब तक हमलावर को मार गिराया जाता, तब तक कई लोग उसकी गोली का शिकार हो चुके थे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस शख्स को नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद दोषी ने यह कदम उठाया। बता दें कि इस बियर बनाने वाली यूनिट में कम से कम 600 लोग काम करते हैं। मौवाकी में जिस जगह पर गोलीबारी की घटना हुई उसे मिलर वेली के नाम से जाना जाता है। मिलर वेली में 160 साल पुरानी बियर बनाने वाली कंपनियां हैं। यहां पर पैकेजिंग सेंटर है।
गौरतलब है कि अमेरिका में हथियारों के लाइसेंस बेहद आसानी से मिल जाते हैं। यह भी बड़ी वजह है कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अमेरिका में हथियार रखने के नियमों में बदलाव की बाद भी पिछले काफी समय से हो रही है।