FBI कर्मचारियों का डेटा चुराने वाले हैकर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 'शाइनीहंटर्स' ग्रुप का सदस्य जॉर्डन में गिरफ्तार
जॉर्डन में कुख्यात हैकर ग्रुप 'शाइनीहंटर्स' से जुड़े एक संदिग्ध सैफ अल-दीन खादर को हिरासत में लिया गया है। इस ...और पढ़ें
-1791086369001_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
'शाइनीहंटर्स' हैकर ग्रुप का संदिग्ध जॉर्डन में हिरासत में लिया गया।
FBI कर्मचारियों का गोपनीय डेटा चुराने के आरोप में गिरफ्तारी हुई।
संदिग्ध अब बाकी हैकर्स का पता लगाने में मदद कर रहा है।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनियाभर की बड़ी कंपनियों और जांच एजेंसियों की नींद उड़ाने वाले कुख्यात हैकर ग्रुप 'शाइनीहंटर्स' से जुड़े एक बड़े संदिग्ध को जॉर्डन में हिरासत में ले लिया गया है। इस हैकर ग्रुप पर आरोप है कि उसने अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के हर एक कर्मचारी का गोपनीय डेटा चुरा लिया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने जानकारी दी है कि सैफ अल-दीन खादर नामक संदिग्ध को जॉर्डन के अधिकारियों ने इस हफ्ते यानी मंगलवार को हिरासत में लिया।
फिलहाल उसकी गिरफ्तारी से जुड़े सटीक हालातों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह अब FBI और वैश्विक कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर बाकी हैकर्स का पता लगाने में मदद कर रहा है।
कौन है आरोपी?
बता दें कि पकड़े गए संदिग्ध सैफ अल-दीन खादर का कथित हैकर निकनेम Rey बताया जा रहा है। दूसरी ओर इस गिरफ्तारी पर FBI ने किसी भी विशिष्ट विदेशी कार्रवाई पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार किया है, लेकिन एक बयान में कहा है कि ब्यूरो 'शाइनीहंटर्स' से जुड़े हालिया साइबर हमले की बेहद आक्रामक तरीके से जांच कर रहा है।
एजेंसी ने यह भी साफ किया कि वह सहयोगियों के साथ मिलकर कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
क्या है 'शाइनीहंटर्स' ग्रुप?
गौरतलब है कि 'शाइनीहंटर्स' एक बेहद खतरनाक साइबर एक्सटॉशन ग्रुप है। यह ग्रुप मुख्य रूप से युवा और अंग्रेजी बोलने वाले हैकर्स का है, जिनका मुख्य काम कंपनियों का डेटा चुराकर उनसे जबरन वसूली करना रहा है। फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों की हलचल तेज हो गई है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
