Move to Jagran APP

इस महिला के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, एेसी स्थिति में 99 साल थी जिंदा

यूनिवर्सिटी के अनुसार 22 हजार में से एक बच्चा ही इनवर्सेस विद लेवोकार्डिया नामक इस स्थिति के साथ पैदा होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह की प्राणघातक बीमारियां हो सकती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:50 PM (IST)
इस महिला के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, एेसी स्थिति में 99 साल थी जिंदा
इस महिला के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, एेसी स्थिति में 99 साल थी जिंदा

वाशिंगटन, एपी। अमेरिका के ओरेगन शहर में रहने वाली महिला रोज मैरी बेंटली के ज्यादातर आंतरिक अंग गलत दिशा में थे। केवल उनका हृदय सही जगह था। इसके बाद भी उन्होंने सामान्य जीवन जिया। वह तैराक थीं और उनके पांच बच्चे भी थे। पिछले साल 99 साल की उम्र में उनकी मौत हुई। इस बात ने शरीर-विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।

loksabha election banner

बेंटली का शव ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी (ओएचएसयू) को दान कर दिया गया था। उसकी जांच में पता चला कि उनका पाचन तंत्र और अन्य अंग भी उल्टी दिशा में हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 22 हजार में से एक बच्चा ही इनवर्सेस विद लेवोकार्डिया नामक इस स्थिति के साथ पैदा होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को हृदय रोग के साथ कई तरह की प्राणघातक बीमारियां हो सकती हैं।

ऐसे में बेंटली का सामान्य जीवन जीना किसी चमत्कार से कम नहीं है। प्रोफेसर कैमरून वाल्कर ने कहा, 'हम इस मेडिकल रहस्य के बारे में पता लगाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इससे शारीरिक संरचना में भिन्नता को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।' वाल्कर के एक शोध के मुताबिक इस स्थिति का सामना कर रहा कोई भी व्यक्ति 73 साल से ज्यादा नहीं जी पाया है।

केवल गठिया की थी दिक्कत

बेंटली की बेटी लुइस एली का कहना है कि उनकी मां को गठिया (आर्थराइटिस) के अलावा कोई शारीरिक दिक्कत नहीं थी। करीब 50 साल की उम्र में उनका गर्भाशय का ऑपरेशन होना था। डॉक्टर उस वक्त उनका एपेंडिक्स भी निकालना चाहते थे लेकिन उन्हें वह अंग मिला ही नहीं। इसके करीब दस साल बाद उनके गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ। वह भी गलत जगह पर था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.