UN में भी पाकिस्तान की किरकिरी... आतंकियों को संरक्षण देने पर रिपोर्टर ने पूछा सवाल तो भागे शहबाज शरीफ
आतंकवाद का पर्याय बन चुका पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक मंच पर बेनकाब हो गया। इस बार मंच UN का ...और पढ़ें
HighLights
शहबाज शरीफ से UN में आतंकवाद पर सवाल पूछे गए।
पाकिस्तानी पीएम ने हाफिज सईद पर सवालों से मुंह मोड़ा।
आतंकवाद पर पाकिस्तान का दोहरा रवैया बेनकाब हुआ।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अपनी किरकिरी कराने की आदत पड़ गई है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा संयुक्त राष्ट्र के मंच पर देखने को मिला, जब वहां मौजूद पत्रकारों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकवाद को लेकर सवाल पूछ लिए।
सवाल सुनते ही मानो पाकिस्तानी पीएम के पैरों में चार-चार पहिये लग गए और वे बिना कोई जवाब दिए वहां से उल्टे पांव तेजी से भाग निकले। इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने पाकिस्तान की घबराहट और आतंकवाद पर उसके दोहरे रवैये को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।
पत्रकारों के सवालों से कन्नी काटते दिखे शहबाज शरीफ
पूरे मामले को ऐसे समझिए कि जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल होने के लिए यूएन मुख्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उन पर सवालों की बौछार कर दी।
जब वे अंदर जा रहे थे, तो एक रिपोर्टर ने उनसे सीधा सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे? इस तीखे सवाल पर शहबाज शरीफ ने चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया।
हाफिज सईद को लेकर दूसरा सवाल
इतना ही नहीं, जब शरीफ बैठक के बाद बाहर निकल रहे थे, तो पत्रकारों ने उनसे दोबारा पूछा कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाया जाएगा? गौर करने वाली बात यह है कि इस बार भी पाकिस्तानी पीएम ने सवालों से मुंह मोड़ लिया और चुपचाप आगे बढ़ गए।
कौन है हाफिज सईद, भारत के लिए क्यों है अहम?
बता दें कि पत्रकारों की तरफ से बार-बार पूछा गया हाफिज मोहम्मद सईद वही खूंखार आतंकवादी है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है।वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी है। वह साल 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है।
इतना ही नहीं हाल ही में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यह भी खुलासा किया है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भी पाकिस्तान स्थित लश्कर के आकाओं द्वारा ही रची गई साजिश का हिस्सा था। एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद को 'आरोपी नंबर 8' बनाया गया है।
