अमेरिका के मैरीलैंड शहर में शूटआउट, 3 की मौत, कई घायल
अमेरिका के मैरीलैंड में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:37 PM (IST)
नई दिल्ली [जेएनएन]। अमेरिका के मैरीलैंड में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी जेफरी गैहलर ने बताया कि ऐसा लगता है कि शूटिंग में सिर्फ एक ही हथियार इस्तेमाल हुआ है। गैहलर ने बताया कि सुबह 9 बजे उनके पास मदद के लिए कॉल आई।
गोलीबारी में कई लोग मारे गए और बहुत से अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना के 5 मिनट बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं, सरकार का कहना है कि वह घटना पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें