सात साल की शरणार्थी बच्ची की डिहाइड्रेशन और सदमे से अमेरिकी हिरासत में मौत
जानकारी के अनुसार बच्ची ने कई दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। उसे 105.7 डिग्री बुखार था। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
By TaniskEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:53 PM (IST)
वाशिंगटन, एएफपी। ग्वाटेमाला की सात साल की एक बच्ची की अमेरिकी हिरासत में डिहाइड्रेशन और सदमे से मौत हो गई। अमेरिकी सीमा रक्षक पुलिस ने इस बच्ची को पिछले सप्ताह उसके माता-पिता व अन्य दर्जनों लोगों के साथ गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल होने के कारण न्यू मैक्सिको इलाके में हिरासत में लिया था। ये लोग मैक्सिको सीमा से अमेरिका में दाखिल हुए थे।
वाशिंगटन पोस्ट में अमेरिकी कस्टम और सीमा सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्ची ने कई दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। उसे 105.7 डिग्री बुखार था। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बच्ची और उसके पिता की पहचान उजागर नहीं की गई है। अवैध आव्रजन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति के चलते अमेरिका में करीब 2000 शरणार्थी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें