विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह 1945 का समय नहीं है', UNSC में सुधारों को लेकर बोले महासभा अध्यक्ष रहमान

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:25 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने सुरक्षा परिषद में अर्थपूर्ण सुधारों के लिए गंभीरता से प्रयास करने का संकल्प लिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान। (फाइल फोटो।)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. महासभा अध्यक्ष रहमान ने सुरक्षा परिषद सुधारों पर गंभीरता दिखाई।

  2. उन्होंने कहा कि दुनिया 1945 से बहुत आगे बढ़ चुकी है।

  3. संगठन को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु गहरे सुधार जरूरी।

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने कहा कि वह सुरक्षा परिषद में अर्थपूर्ण सुधार के लिए बहुत गंभीरता से प्रयास करेंगे।

मंगलवार (स्थानीय समय) को महासभा के अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा, "अभी ऐसी स्थिति है जहां भरोसे की कमी है और संगठन को भविष्य के लिए खुद को तैयार करने के लिए और गहरे सुधार करने होंगे।"

'सुधार को लेकर बेहद गंभीर'

महासभा के अध्यक्ष के तौर पर सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, "मैं इसे बहुत गंभीरता से लेता हूं।"

'दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है'

वह इंटर-गवर्नमेंटल नेगोशिएशंस के लिए फैसिलिटेटर्स (सुविधा प्रदाताओं) की नियुक्ति करेंगे। उन्होंने कहा, "यह 1945 का समय नहीं है।" उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का जिक्र किया, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद की स्थिति को ध्यान में रखकर की गई थी, एक ऐसा ढांचा जिसमें यह संस्था आज भी फंसी हुई है।

उन्होंने कहा, "यह 21वीं सदी है। दुनिया आगे बढ़ चुकी है।" जनता की नजर में मुख्य संगठन का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए सुधार अर्थपूर्ण होने चाहिए।

रहमान को जून में चुना गया था अध्यक्ष

बांग्लादेश के विदेश मंत्री रहमान को जून में अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने अपने देश के यूएन मिशन में काम किया है, न्यूयार्क में अंकटाड के प्रतिनिधि के तौर पर काम किया है, और सेक्रेटरी-जनरल के एग्जीक्यूटिव आफिस में आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभाली है।

उन्होंने औपचारिक रूप से एनालेना बेयरबाक से महासभा की अध्यक्षता संभाली और उनसे 'थार हैमर' के नाम से जानी जाने वाली गैवल ली।

यह भी पढ़ें: भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग को नया आयाम: 10 समझौतों पर हस्ताक्षर, पाकिस्तान को हथियार न देने पर मिला आश्वासन