Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनि के चंद्रमा पर जीवन के लिए मिले जरूरी तत्व, वैज्ञानिकों ने NASA के कैसिनी मिशन के डेटा से जुटाई जानकारी

    अंतरिक्ष वैज्ञानिक कई सालों से पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। इसी क्रम में शनि ग्रह का चंद्रमा एन्सेलाडस पर जैविक प्रक्रियाओं से संबंधित कुछ साक्ष्य मिले हैं।वैज्ञानिकों ने नासा के कैसिनी मिशन के डेटा का उपयोग करते हुए फॉस्फोरस की खोज की है।

    By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Thu, 15 Jun 2023 07:42 PM (IST)
    Hero Image
    शनि के चंद्रमा पर जीवन के लिए मिले जरूरी तत्व। फोटो- रायटर।

    वाशिंगटन, रायटर। अंतरिक्ष वैज्ञानिक कई सालों से पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। इसी क्रम में शनि ग्रह का चंद्रमा एन्सेलाडस पर जैविक प्रक्रियाओं से संबंधित कुछ साक्ष्य मिले हैं। शोधकर्ताओं ने बुधवार को बताया कि एन्सेलाडस पर बर्फीली चट्टानों के नीचे एक बड़ा महासागर दबा हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फॉस्फोरस होने का चला पता

    वैज्ञानिकों ने नासा के कैसिनी मिशन के डेटा का उपयोग करते हुए एन्सेलाडस के महासागरों में जैविक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी 6 तत्वों में से एक फॉस्फेट के रूप में फॉस्फोरस की खोज की है। मालूम हो कि नासा ने इस मिशन को 2004 में शुरू किया था और 13 साल के बाद 2017 में इसको बंद कर दिया गया था। शोधकर्ताओं ने इस दौरान एन्सेलाडस पर बर्फीली चट्टानों के नीचे महासागर के पानी में प्रचुर मात्रा में फॉस्फोरस पाया

     

    पहले भी मिल चुके हैं कई तत्व

    मालूम को कि शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस के आंतरिक महासागर से निकलने वाले बर्फों के क्रिस्टल में फॉस्फोरस को फॉस्फेट के रूप में पाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी एन्सेलेडस के महासागरों में वैज्ञानिकों को कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और सल्फर सहित मानव जीवन के लिए जरूरी कई तत्व मिले हैं।

    फॉस्फोरस का मिलना इतना महत्वपूर्ण क्यों?

    नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) ने अपने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रकार के जरूरी तत्व को पहली बार पृथ्वी के अलावा शनि के महासागर में पाया गया है। मालूम हो कि फॉस्फोरस डीएनए की संरचना के लिए मौलिक है और पृथ्वी पर जीवन के सभी रूपों में विद्यमान कोशिका झिल्ली और ऊर्जा-वाहक अणुओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    रहने योग्य हो सकता है एन्सेलाडस

    मालूम हो कि एन्सेलाडस में फॉस्फोरस की नई खोज से यहां पर जीवन की संभावनाएं पहले से और अधिक मजबूत हुई है और शनि ग्रह का चंद्रमा एन्सेलाडस रहने योग्य हो सकता है।