अमेरिका में भारतीय इंजीनियर को गोली मारी गई, हालत गंभीर
डेट्रॉइट में तेलंगाना के निवासी और पेशे से इंजीनियर साईं कृष्णा को लूट के दौरान गोली मारी गई।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:11 PM (IST)
डेट्रॉइट, एएनआइ। अमेरिका के डेट्रॉइट में तेलंगाना के निवासी और पेशे से इंजीनियर साईं कृष्णा को लूट के दौरान गोली मारी गई। फिलहाल कृष्णा अस्पताल में भर्ती हैं। यह वारदात 3 जनवरी की है।
साईं कृष्णा ने लॉरेंस टेक यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। हाल ही में डेट्रायट में एक ऑटोमोटिव कंपनी में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना तब हुई, जब कृष्णा रात करीब 11.30 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने उसे गोली मार दी और उसकी कार, बटुआ और अन्य सामान ले गए।
राहगीरों ने सतर्कता बरतने वाले अधिकारियों को जानकारी दी, जिन्होंने कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर है। उनके मेडिकल खर्चों को पूरा करने के लिए gofundme.com पर 'सपोर्ट साईं कृष्णा' नामक एक अभियान चलाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें