ओसामा बिन लादेन को गोली मारने का दावा करने वाला गिरफ्तार; आखिर राबर्ट ओ नील को US पुलिस ने क्यों पकड़ा
Robert O Neill Arrested आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने का दावा करने वाले पूर्व नेवी सील रॉबर्ट ओ नील को गिरफ्तार किया गया है। ओ नील पर चोट पहुंचाने और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने का आरोप था। गत बुधवार को टेक्सास के फ्रिस्को में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसी दिन 3500 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

क्सास, एएनआइ। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आतंकी ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) को गोली मारने का दावा करने वाले पूर्व नेवी सील राबर्ट ओ नील (Robert O Neill) को गिरफ्तार कर लिया गया। ओ नील पर चोट पहुंचाने और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने का आरोप था। गत बुधवार को टेक्सास के फ्रिस्को में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसी दिन 3500 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
नील पहले भी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
पूर्व नेवी सील रॉबर्ट ओ नील को पहली बार गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले 2016 में मोंटाना में नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार किया गया था। अभियोजन ने उनके खिलाफ आरोप वापस ले लिए थे। वहीं,साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान फ्लाइट पर यात्रा करने के दौरान फेस मास्क पहनने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्हें डेल्टा एयरलाइंस से यात्रा करने से मना कर दिया था।
साल 2011 में हुई थी लादेन की मौत
ओसामा बिन लादेन का जन्म 10 मार्च 1957 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ था। लादेन ने पांच शादियां की थी, जिससे उसके 20 बच्चे थे। वो आतंकी संगठन अलकायदा का संस्थापक था। अमेरिका में हुआ आतंकी हमला 9/11 को का मास्टरमाइंड लादेन ही था।
11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी और दक्षिणी टावर पर दो आतंकी हमले हुए। इस आतंकी हमले के बाद अमेरिकी ने अलकायदा के खिलाफ जंग छेड़ दी। इसके बाद साल 2011 में अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर के जरिए लादेन को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।