विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी हुआ 'आयरन मैन' का सूट, कीमत है 2.18 करोड़ रुपये

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 02:48 PM (IST)

हॉलीवुड की फिल्मों में सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का ओरिजनल आयरन मैन सूट चोरी हो गया है।

चोरी हुआ 'आयरन मैन' का सूट, कीमत है 2.18 करोड़ रुपये
चोरी हुआ 'आयरन मैन' का सूट, कीमत है 2.18 करोड़ रुपये

लॉस एंजिलिस [एजेंसी]। हॉलीवुड की फिल्मों में सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का ओरिजनल आयरन मैन सूट चोरी हो गया है। लॉस एंजेलिस पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर द्वारा साल 2008 की ओरिजनल सुपरहीरो फिल्म में पहना गया गोल्ड एंड रेड सूट चुरा लिया गया है। इस सूट को मंगलवार, 7 मई को स्टोरेज फेसेलिटी से गायब पाया गया। इस सूट की तलाश में पुलिस ने डिटेक्टिव की भी मदद ली है। बता दें आयरन मैन के इस सूट की कीमत 325,000 डॉलर (करीब 2.18 करोड़ रुपये) है।

ऑफिसर क्रिस्टोफर नो के मुताबिक लॉस एंजेलिस के उत्तर में स्थित पकोइमा के प्रॉप स्टोरेज वेयरहाउस से फरवरी और 25 अप्रैल के बीच में गायब हुआ है। उनके मुताबिक इस चोर का पता लगाना हाई प्रायोरिटी में है और डिटेक्टिव्स को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिली है।

पहली बार आयरन मैन के रूप में नजर आए रॉबर्ट डाउनी ने 10 साल पहले इस सूट को पहना था। 2008 में डाउनी ने आयरन मैन फिल्म में टाइटल रोल किया था। यह एक बेहद सफल फिल्म बन गई। आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अब तक की 20 सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों में से एक है। अपने किरदार के लिए डाउनी को 20 पौंड वजन पांच महीनो में बढ़ाना पड़ा ताकि यह लग सके की उनमें शरीर को लोहे जैसी फौलाद सा बनाने की ताकत है।

बता दें कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर हाल ही में रिलीज हुई अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारत में फिल्म 'अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर' केवल 12 दिन में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

यह फिल्म 300 मिलियन डॉलर के बजट के साथ बनी है। यह 2012 की फिल्म 'द अवेंजर्स' और 2015 की फिल्म 'अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' की कड़ी में अगली फिल्म है। इस फिल्म में करीब 40 सुपरहीरो मौजूद हैं।

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा क्रिस इवान्स, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट योहानसन, मार्क रूफैलो, एंथनी मैकी, जेरेमी रेने, एलिजाबथ ओलसन, पॉल बेटनी, क्रिस प्रैट, बेनेडिक्ट कम्बरबाक, टॉम हॉलैड, चैडविक बोसमैन, जोश ब्रोलिन, डॉन चीडल, सेबस्टियन स्टैन, ग्वायनेथ पाल्त्रो, जो सल्डाना, डेव बतिस्ता, कैरेन जिलियन, ब्रैडले कूपर और विन डीजल भी हैं।