अमेरिका में एक दिन में मिले रिकॉर्ड ढाई लाख नए पॉजिटिव केस, यूएस में हर पांचवां कैदी कोरोना संक्रमित
अमेरिका में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच कोरोना महामारी का कहर जारी है। देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड करीब ढाई लाख नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। दुनिया के किसी अन्य देश में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं मिले हैं।
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच कोरोना महामारी का कहर जारी है। देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड करीब ढाई लाख नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। दुनिया के किसी अन्य देश में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं मिले हैं।
अमेरिका में तीन लाख 13 हजार से ज्यादा कोरोना महामारी से पीड़ितों की मौत
अमेरिका में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 74 लाख 65 हजार से अधिक हो गया है। अब तक कुल तीन लाख 13 हजार से ज्यादा पीड़ितों की मौत हुई है।
अमेरिका में हर पांचवां कैदी पाया गया कोरोना संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 709 नए मामले पाए गए। इस दौरान 2,814 मरीजों ने दम तोड़ दिए। इस बीच, एसोसिएटेड प्रेस और मार्शल प्रोजेक्ट के डाटा से पता चला कि अमेरिकी जेलों में बंद हर पांचवां कैदी कोरोना की चपेट में आ चुका है।
अमेरिका में 1,700 से अधिक कैदियों की मौत, अमेरिका कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा
देशभर में अब तक करीब दो लाख 75 हजार कैदी संक्रमित पाए गए और 1,700 से अधिक की मौत हुई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे अमेरिका में गत चार नवंबर से एक लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में हैं।
रूस : 28 हजार 209 नए केस पाए जाने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 19 हजार से ज्यादा हो गई। मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई।
दक्षिण कोरिया : इस कोरियाई देश में 1,053 नए मामले मिलने से पीडि़तों की संख्या 48 हजार 570 हो गई है। कुल 659 पीडि़तों की जान गई है।
नेपाल : देश में 710 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि होने से कुल मामले दो लाख 53 हजार से अधिक हो गए हैं। यहां 1,777 रोगियों की मौत हुई है।