Move to Jagran APP

अमेरिका: 'I Hate You Ind...' टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, गालियां देकर थप्पड़ भी मारे

अमेरिका में चार भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिकन महिला ने भारतीय महिलाओं के साथ मारपीट की है। उसने भारतीयों को अपशब्द भी कहे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 09:35 AM (IST)
अमेरिका: 'I Hate You Ind...' टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, गालियां देकर थप्पड़ भी मारे
टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला (फोटो- सोशल मीडिया)

Racism With Indians in US: अमेरिका में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमले का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिन महिला भारतीय मूल की महिलाओं के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की, उन्हें गालियां देकर मारपीट भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

भारतीय महिलाओं पर हमले का शर्मनाक मामला टेक्सास का है। ये घटना बुधवार रात की डलास की पार्किंग की बताई जा ही है। इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। दरअसल, भारतीय मूल की चार महिलाएं टेक्सास की सड़कों पर घूम रही थीं। तभी अमेरिकन-मेक्सिन महिला भारतीय महिलाओं को गालियां देने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिलाओं को 'I hate you Indians' गालियां भी दी। भारतीय महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो वो मारपीट भी करने लगी। आरोपी महिला ने भारतीय महिला को थप्पड़ भी जड़े। भारतीय महिलाओं ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अमेरिकन-मेक्सिन महिला की बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है।

आरोपी महिला गिरफ्तार

भारतीय महिलाओं ने मारपीट के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। बयान के मुताबिक, महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.