Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस के साथ की महिला अधिकार पर चर्चा, इंदिरा गांधी व द्रौपदी मुर्मु का भी किया जिक्र

अभिनेत्री ने लिखा शुरू से ही विश्व ने महिलाओं की शक्ति की अनदेखी की है। हमें दरकिनार और खामोश कर दिया गया लेकिन अनगिनत महिलाओं को धन्यवाद जिन्होंने आज हमें वहां पहुंचाया है जहां हम एकजुट होकर गलतियों को सही करने के लिए काम कर सकती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arun kumar SinghPublished: Sun, 02 Oct 2022 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:08 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस के साथ की महिला अधिकार पर चर्चा, इंदिरा गांधी व द्रौपदी मुर्मु का भी किया जिक्र
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत की

वाशिंगटन, प्रेट्र। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि हाल ही में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत में उन्होंने मतदान का अधिकार समेत महिलाओं के अधिकार का मुद्दा उठाया। अभिनेत्री ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के वूमन्स लीडरशिप फोरम कान्फ्रेंस में भाग लेने के दौरान हैरिस से बातचीत की। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं और हैरिस के साथ बातचीत के बारे में लंबा नोट भी लिखा। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ चर्चा के दौरान दोनों को 'भारत की बेटियां' करार दिया।

loksabha election banner

अनगिनत महिलाओं को धन्यवाद जिन्होंने आज हमें वहां पहुंचाया है

अभिनेत्री ने लिखा, 'शुरू से ही विश्व ने महिलाओं की शक्ति की अनदेखी की है। हमें दरकिनार और खामोश कर दिया गया, लेकिन निस्वार्थ और बलिदान करने वाली अनगिनत महिलाओं को धन्यवाद जिन्होंने आज हमें वहां पहुंचाया है जहां हम एकजुट होकर गलतियों को सही करने के लिए काम कर सकती हैं। वाशिंगटन डीसी में बीती रात वूमन्स लीडरशिप फोरम कान्फ्रेंस में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।' रूथ बेडर गिन्सबर्ग को उद्धृत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि महिलाएं उन सभी जगहों पर हैं, जहां फैसले हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत का भी उदाहरण दिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह अमेरिका में वोट नहीं देती हैं, जबकि मेरे पति कर सकते हैं और एक दिन मेरी बेटी भी ऐसा करेगी। प्रियंका ने गायक निक जोनास से शादी की है और उनकी एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास है। प्रियंका ने बताया कि कैसे भारत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक सर्वोच्च निर्वाचित पदों पर काबिज हुईं।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह मेरे लिए इतना चौंकाने वाला है कि इस देश (अमेरिका) में इतने अवसर, इतनी क्रांति की महान भूमि में हमने उस अंतिम कांच की छत को चकनाचूर नहीं देखा। इवेंट के लिए प्रियंका ने पीले रंग की लंबी ड्रेस और व्हाइट हील्स पहनी थी। दोनों ने वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएमसी) महिला नेतृत्व मंच में बात की।

इसे भी पढ़ें: Nick Jonas B-Day: प्रियंका चोपड़ा के साथ देसी रंग में रंग चुके हैं निक जोनस, 'विदेशी बाबू' बन गए हैं 'देसी बॉय'

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने दिखाई अपनी बेबी गर्ल की झलक, डॉटर्स डे पर डैडी के साथ वाली यह फोटो शेयर कर कही ये बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.