Move to Jagran APP

प्रियंका ने यूएन में की बालिका सशक्तिकरण की वकालत

35 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत हैं। वह अक्सर महिलाओं के अधिकारों पर अपनी राय रखती रहती हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 05:46 PM (IST)
प्रियंका ने यूएन में की बालिका सशक्तिकरण की वकालत
प्रियंका ने यूएन में की बालिका सशक्तिकरण की वकालत

न्यूयॉर्क, आइएएनएस/प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बालिका सशक्तीकरण की पैरवी की। उन्होंने कहा कि वैश्विक नेताओं को एकजुट होकर बेहतर और सुरक्षित दुनिया बनाने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने एसिड हमले की शिकार हुई लड़कियों के लिए काम कर रही भारतीय महिला रिया शर्मा को लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित भी किया।

loksabha election banner

35 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की सद्भावना दूत हैं। वह अक्सर ही महिलाओं के अधिकारों पर अपनी राय रखती रहती हैं। उन्होंने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल गोल्स अवार्ड कार्यक्रम की कई तस्वीरें साझा कीं।

इसके साथ उन्होंने लिखा, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा के ग्लोबल गोल्स अवार्ड में हिस्सा लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। ये पुरस्कार अपनी जिंदगी में बदलाव ला रहीं लड़कियों की भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति को दर्शाते हैं।'

ज्ञात हो कि रिया शर्मा ने मेक लव नॉट स्केअर्स (एमएलएनएस) नाम से संगठन बनाया है। यह संस्था एसिड हमले की पीड़िताओं और मानसिक रोगियों की मदद करती है।

यह भी पढ़ें: मोदी और ट्रंप को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.