अंतरिक्ष में बड़ा रेस्क्यू मिशन फेल, नासा के टेलीस्कोप को बचाने गया प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट धरती पर गिरा
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने में नाकाम रहा प्राइवेट रोबोटिक अंतरिक्षयान (लिंक स्पेसक्राफ्ट) शुक्रवार को पृथ्वी पर गिरकर नष्ट हो गया।

नासा के टेलीस्कोप को बचाने में नाकाम रहने के बाद प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट धरती पर गिरा
HighLights
तीन महीने पहले ही यह मिशन लांच किया गया था
स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने के लिए मिशन लॉन्च किया था
एपी, केप केनावेरल। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने में नाकाम रहा प्राइवेट रोबोटिक अंतरिक्षयान (लिंक स्पेसक्राफ्ट) शुक्रवार को पृथ्वी पर गिरकर नष्ट हो गया।
स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने के लिए तीन महीने पहले ही यह मिशन लांच किया गया था। कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज ने लिंक नाम के अपने स्पेसक्राफ्ट के नष्ट होने की घोषणा की।
इसके साथ ही स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने की कोशिश नाकाम हो गई है। नासा ने इस अभियान पर तीन करोड़ डालर खर्च किए थे।
आशंका है कि नवंबर की शुरुआत में स्विफ्ट भी नष्ट हो जाएगा, क्योंकि इसकी कक्षा धीरे-धीरे नीचे आ रही है। ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली गामा-किरण विस्फोटों का अध्ययन करने के लिए नासा का प्रसिद्ध स्विफ्ट अंतरिक्ष टेलीस्कोप 2004 में अंतरिक्ष में भेजा गया था।
