विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024: 'दुनिया भर में लाखों लोग मनाएंगे होली का त्योहार', राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी होली की शुभकामनाएं

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 26 Mar 2024 01:00 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को होली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी होली की शुभकामनाएं। फाइल फोटो।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी होली की शुभकामनाएं। फाइल फोटो।

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को होली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने अपने एक संदेश में कहा कि दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और विभिन्न तरह के रंगों से होली का जश्न मनाएंगे। मैं रंगों के इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी होली की बधाई

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार दुनिया भर में खुशी और दोस्ती लाएगा। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वालों को होली की शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार इस मौसम में आपके लिए खुशियां और दोस्ती लेकर आए।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

मालूम हो कि इससे पहले कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने होली की शुभकामनाएं दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का यह त्योहार रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।