विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका के कॉलेजों में एक साल में दुष्कर्म के 8000 से ज्यादा मामले, हॉस्टल में सबसे ज्यादा हुआ यौन उत्पीड़न

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM (IST)

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 2024 में कुल 8,227 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। ...और पढ़ें

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में एक साल में 8 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज (फोटो- रॉयटर)

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में एक साल में 8 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. दुष्कर्म दर्ज के मामले में यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा सबसे ऊपर है

  2. रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर दुष्कर्म के मामले छात्रावासों में हुए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी विश्वविद्यालयों को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 2024 में कुल 8,227 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए।

न्यूयॉर्क पोस्ट की जांच में सामने आया कि इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा सबसे ऊपर है, वहीं जांच काफी कम मामलों में हुई है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, साल्ट लेक सिटी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा में 2024 में 146 दुष्कर्म के आरोप दर्ज हुए, जो दूसरे स्थान वाले संस्थानों से लगभग दोगुने हैं। इनमें से ज्यादातर (122) छात्रावासों में हुए बताए गए हैं।

दूसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर है, जहां 96 मामले दर्ज हुए। तीसरे स्थान पर ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी (67) रही।

टॉप 10 में पेन स्टेट, यूसीएलए, यूसी सांता क्रूज, यूसी सांता बारबरा, इंडियाना यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैनसस और यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी भी शामिल हैं।

न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में यौन हिंसा के 262 मामले दर्ज हुए, जिनमें से सिर्फ तीन की जांच हुई और केवल एक में आरोपी छात्र को निष्कासित किया गया। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में 229 और कॉर्नेल में 166 मामले रिपोर्ट किए गए।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये आंकड़े रिपोर्ट किए गए मामलों के हैं, न कि दोषसिद्धि के। पिछले एक दशक में कैंपस में यौन अपराधों की रिपोर्टिंग में लगभग पांच गुना वृद्धि हुई है।

विश्वविद्यालयों में दुष्कर्म के मामले - 2024

विश्वविद्यालयों में दर्ज दुष्कर्म के मामले (2024)
क्रम विश्वविद्यालय का नाम दुष्कर्म के मामले (2024)
1 पेन स्टेट यूनिवर्सिटी 57
2 यूसीएलए 52
3 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सांता क्रूज 46
4 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सांता बारबरा 43
5 इंडियाना विश्वविद्यालय 43
6 कंसास विश्वविद्यालय 39
7 केंटकी विश्वविद्यालय 37