Move to Jagran APP

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत, अमेरिका से लेना चाहता था बदला

अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है।अमेरिका ने उसे अल कायदा का मुख्य सरगना बताते हुए उसकी जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा की थी।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 07:40 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 08:06 AM (IST)
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत, अमेरिका से लेना चाहता था बदला
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत, अमेरिका से लेना चाहता था बदला

वाशिंगटन, एएफपी। अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है। इस जानकारी अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से  दी। एनबीसी न्यूज ने इसकी जानकारी देत हुए कहा कि तीन अमेरिकी अधिकारियों ने हमजा बिन लादेन की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने जगह और दिन की जानकारी नहीं दी।  

loksabha election banner

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाद में दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाला से यह जानकारी दी कि हमजा को पिछले दो वर्षों से जारी एक ऑपरेशन में मार दिया गया। राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। बता दें कि इसी साल मार्च में अमेरिका ने हमजा पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से उस पर यात्रा प्रतिबंध लगने के साथ ही उसकी संपत्तियां भी जब्त हो गई थीं। अमेरिका ने उसे अल कायदा का मुख्य सरगना बताते हुए उसकी जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा की थी। 

वह ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से 15 वां और उसकी तीसरी पत्नी का बेटा था। उसकी उम्र 30 साल थी। वह अल-कायदा के सरगना के रूप में उभर रहा था। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार उसने कुछ समय पूर्व मई 2011 में अमेरिकी सेना द्वारा पाकिस्तान में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अमेरिका और अन्य देशों पर हमले के लिए ऑडियो और वीडियो संदेश भेजे थे। उसने सऊदी अरब को भी धमकी दी थी। हमजा ने सऊदी के लोगों को सऊदी अरब के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाया था।

एबटाबाद में उसके पिता के घर पर छापे में जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चला था कि हमजा को अल-कायदा नेतृत्व का उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार किया जा रहा था। अमेरिकी सेना को  हमजा की शादी का एक वीडियो भी मिला था।उसने मुहम्मद अट्टा की बेटी से शादी की थी। अता वह शख्‍स है जिसने 9/11 हमलों में कमर्शियल एयरक्राफ्ट का अपहरण किया था। इसी प्लेन से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया गया था। हमजा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी कभी नहीं मिली। माना जाता है कि ईरान में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सीरिया में भी रह चुका था। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.