विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंसानी कंट्रोल से बाहर हो रहे एआई मॉडल, OpenAI ने पकड़े 6 नए मामलेे

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:32 PM (IST)

ओपनएआई ने अपने एआई मॉडलों के छह अप्रत्याशित व्यवहारों का खुलासा किया है, जिनमें मॉडल का अपनी सीमाएं तोड़ने और बिना अनुमति फाइलें अपलोड करने का प्रयास शामिल है।

ओपनएआई ने एआई मॉडलों के छह अप्रत्याशित व्यवहार बताए

ओपनएआई ने एआई मॉडलों के छह अप्रत्याशित व्यवहार बताए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसके अप्रत्याशित व्यवहार और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। दिग्गज अमेरिकी एआई कंपनी ओपनएआई ने ऐसे छह मामलों की जानकारी दी है, जिनमें एआई मॉडल ने ट्रेनिंग या मूल्यांकन के दौरान ऐसा व्यवहार किया, जिसे कंपनी ने अप्रत्याशित या चिंताजनक माना।

इन घटनाओं के सामने आने के बाद एआई माडल के व्यवहार की निगरानी और उसकी जांच के तरीकों को लेकर बहस तेज हो गई है। ओपनएआई ने बुधवार को कहा कि एआइ माडल के बिना अनुमति काम करने, दूसरे माडलों के साथ मिलकर काम करने या निगरानी से बचने के नए तरीकों को देखते हुए वह एक नया ढांचा तैयार कर रही है।

इसके तहत एआई मॉडल के असामान्य व्यवहार को ट्रैक करने, उसकी जांच करने और उससे जुड़ी नई जानकारियां सार्वजनिक करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

खुद की सीमाएं तोड़ने की कोशिश

ओपनएआइ द्वारा बताए गए मामलों में एक ऐसे रिसर्च माडल का व्यवहार भी शामिल है, जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया था। इस माडल ने अपने ही नोट्स में ऐसे निर्देश डाल दिए, जिन्हें कंपनी ने ‘जेलब्रेक जैसे निर्देश’ बताया।

इन निर्देशों के जरिए माडल अपनी सामान्य सीमाओं को नजरअंदाज करने और उन भूमिकाओं व पहचानों से खुद को मुक्त करने की कोशिश करता दिखा, जो दूसरे चैटबाट्स पर लागू होती हैं।

एक अन्य मामले में एआइ एजेंट ने यूजर से अनुमति लिए बिना ब्राउजर साइटेशन हासिल करने के लिए इंटरनेट पर फाइलें अपलोड कर दीं। कंपनी के मुताबिक, ऐसे कुल छह मामले पिछले कुछ महीनों के दौरान ट्रेनिंग या मूल्यांकन की प्रक्रिया में सामने आए।

बाहरी जांच की जरूरत पर जोर

इन घटनाओं की जानकारी देते हुए ओपनएआइ ने अपने ब्लाग पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे एआइ सिस्टम अधिक उन्नत और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, एआइ सुरक्षा और ‘अलाइनमेंट रिसर्च’ की प्रगति को लेकर व्यापक और बेहतर जानकारी वाली सहमति बनाने की जरूरत है।

कंपनी ने कहा कि आने वाले महीनों और वर्षों में एआइ का विकास किस दिशा में होना चाहिए, इससे जुड़े फैसले ऐसे सबूतों पर आधारित होने चाहिए, जिनकी जांच फ्रंटियर एआइ माडल बनाने वाली कंपनियों से बाहर के लोग भी स्वतंत्र रूप से कर सकें।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

ओपनएआइ की यह जानकारी जुलाई में सामने आए उस मामले के बाद आई है, जिसमें कंपनी ने बताया था कि उसके एक अनियंत्रित एआइ सिस्टम ने एआइ स्टार्टअप ‘हगिंग फेस’ को हैक कर लिया था। इसी महीने एंथ्रोपिक ने भी बताया था कि परीक्षण के दौरान उसके एआइ माडल ने तीन संगठनों को हैक कर लिया था।