OpenAI के ऑफिस में जासूसी कर रहा था सऊदी का इंजीनियर, कॉन्फ्रेंस रूम में मिला सीक्रेट रिकॉर्डिंग डिवाइस
OpenAI के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय में जासूसी का मामला सामने आया है, जहां एक सऊदी इंजीनियर को गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-1791947161709_m.webp)
OpenAI ऑफिस में सऊदी इंजीनियर की जासूसी (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में दुनिया भर की कंपनियों के बीच मची होड़ के बीच एआई कंपनी OpenAI के सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस से सुरक्षा में बड़ी चूक और जासूसी की कोशिश का मामला सामने आया है।
अमेरिकी न्याय विभाग और फेडरल प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI के ऑफिस में 35 वर्षीय सऊदी अरब का इंजीनियर अब्दुल रहमान अलफोजान को कॉन्फ्रेंस रूम के टेलीविजन में टॉयलेट पेपर में लपेटकर गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है।
-1791947120367.webp)
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
यह एडवांस्ड रिकॉर्डिंग डिवाइस पिछले महीने के अंत में सुरक्षा टीम के हाथ लगी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और मामले की जांच सीधे FBI को सौंपी गई। आरोपी पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए बैठकों को सुनने का मामला दर्ज किया गया है, उसे 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के बयान के मुताबिक, 35 वर्षीय इंजीनियर अब्दुल रहमान अलफोजान जुलाई 2025 से OpenAI में कार्यरत था। उसने एक USB रिकॉर्डिंग डिवाइस को टॉयलेट पेपर में लपेटा और उसे कंपनी के 'एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम' में लगे टेलीविजन के पीछे छिपाकर लगा दिया।
सुरक्षा कैमरों में अलफोजान को कई बार उस कॉन्फ्रेंस रूम के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जबकि उसे वहां होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होने की इजाजत नहीं थी।
अधिकारियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसी जानकारी के लिए कर रहा था इस्तेमाल
जांच रिपोर्ट के अनुसार, उसने OpenAI की इमारतों, मीटिंग रूम्स, कैलेंडर, मीटिंग शेड्यूल और वरिष्ठ अधिकारियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसी संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए एक विशेष 'प्रोडक्टिविटी टूल' का इस्तेमाल किया था। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिकॉर्डिंग डिवाइस कोई जानकारी इकट्ठा कर पाई या नहीं।
इतना ही नहीं, अलफोजान के जीवनसाथी से जुड़े एक चैटबॉट अकाउंट की जांच में रिमोट ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेमोरी कार्ड डेटा को एन्क्रिप्ट करने से जुड़े सवालों की सर्च हिस्ट्री भी पाई गई है।
OpenAI नेएक बयान में कहा कि इस समय, हमारे पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इस व्यक्ति ने मॉडल वेट्स, सोर्स कोड या कस्टमर डेटा को गलत तरीके से एक्सेस किया या चुराया है। अल्फोजन 19 अक्टूबर को फेडरल कोर्ट की सुनवाई में पेश होंगे।
