6 साल पुराना बर्गर 4400 रुपये में हुआ नीलाम, जिसे देखकर आप हो सकते हैं हैरान
अमेरिका में ओंटारियो के रहने वाले डेव एलेक्जेंडर नाम के व्यक्ति ने लगभग छह साल पुराने चीज बर्गर को 62.65 डॉलर यानी 4400 रुपये में नीलाम किया है।
By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 12:33 PM (IST)
वाशिंगटन, एजेंसी। कुछ लोगों को पुरानी चीजों को सहेज कर रखने का शौक होता है, क्योंकि उन्हें पुरानी चीजों से बहुत ज्यादा लगाव होता है। ऐसे में वे पुरानी और न मिलने वाली चीजों को नीलामी में खरीदते हैं या बेचते हैं। लेकिन एक शख्स ने ऐसी चीज की नीलामी की है जिसे सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे।
अमेरिका में ओंटारियो के रहने वाले डेव एलेक्जेंडर नाम के व्यक्ति ने लगभग छह साल पुराने चीज बर्गर को 62.65 डॉलर यानी 4400 रुपये में नीलाम किया है। डेव की बेटी ने 2012 में बर्गर और फ्रेंच फ्राइज खरीदने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने इसे खरीदकर शेल्फ में रख दिया था। डेव ने बर्गर की नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 30 डॉलर रखी थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें