अमेरिका में गोलीबारी: एक की मौत, 20 घायल
न्यूजर्सी में कला महोत्सव के दौरान भीड़ पर हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:37 AM (IST)
class="MsoNormal" style="text-align: justify;">वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत की राजधानी ट्रेंटन में रविवार तड़के एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर अचानक फायरिंग के कारण एक की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। 33 वर्षीय मृतक की पहचान हमलावर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि 'आर्ट ऑल नाइट' कार्यक्रम में एक हजार लोग शामिल हुए थे। तभी भीड़ पर दो लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि एक संदिग्ध को मार गिराया गया और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।
सीएनएन ने मर्सर काउंटी के अभियोजक कार्यालय के हवाले से कहा कि घायलों में 13 साल का एक बच्चा भी है, जिसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस मामले में अन्य संदिग्धों के होने की जांच में जुटी है। अभियोजक एंगेलो ओनोफ्री ने बताया कि कई हथियार बरामद किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें