Move to Jagran APP

दुनिया भर के महासागरों का औसत तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, शोध में सामने आई बात

पानी की प्रत्येक सतह का तापमान अलग होता है। इससे महासागर का औसत तापमान निकालना बहुत मुश्किल होता था। इसलिए शोधकर्ताओं ने नया तरीका निकाला।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 03:12 PM (IST)
दुनिया भर के महासागरों का औसत तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, शोध में सामने आई बात
दुनिया भर के महासागरों का औसत तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, शोध में सामने आई बात

न्यूयॉर्क (आइएएनएस)। दुनिया भर के महासागरों का औसत तापमान वर्तमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने औसत तापमान निकालने के लिए नए तरीके का प्रयोग किया। शोधकर्ता सारा शैकलटन ने बताया कि महासागरों का औसत तापमान मापने के लिए प्रयोग की जा रही पुरानी तकनीक में कुछ सूक्ष्म जानकारियां छूट जाती थीं। दुनिया भर के महासागरों में पानी सामान रूप से वितरित नहीं है।

loksabha election banner

प्रत्येक सतह का तापमान होता है अलग 

पानी की प्रत्येक सतह का तापमान अलग होता है। इससे महासागर का औसत तापमान निकालना बहुत मुश्किल होता था। इसलिए शोधकर्ताओं ने नया तरीका निकाला। इस बार पानी का तापमान मापने की जगह वायुमंडल में मौजूद नोबल गैसों (एक जैसी विशेषता वाले रासायनिक तत्वों से बनी गैस) का अनुपात निकाला गया। वायुमंडल के गैसों का प्रभाव सीधे तौर पर महासागरों के तापमान पर पड़ता है।

स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशियनोग्राफी के जेफ सेवेरिनघस के मुताबिक, इस तरीके महासागर के तापमान में आए बदलाव का सही अनुमान लगाया जा सकता है। वायुमंडल में ये गैसें समान रूप से मिली होती हैं इसलिए किसी भी स्थान पर इनका अनुपात निकालने से अपेक्षित परिणाम मिल जाता है।

अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के बर्फ में मौजूद गैसों जैसे आर्गन, क्रिप्टन, और जेनन का अनुपात निकाला। जर्नल नेचर में प्रकाशित शोध अनुसार सबसे नजदीकी हिमयुग के वक्त महासागर का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस था। अब यह 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें: अब प्रदूषण नहीं फैलाएगी जीवाश्म ईंधन प्रौद्योगिकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.