विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में हिंदुओं के साथ मनाया नवरात्र का जश्न, बोले- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने क्वींस में हिंदू समुदाय के साथ नवरात्र, दुर्गा पूजा और विजयादशमी मनाई, जिसमें उन्होंने गरबा और आरती में भाग लिया।

HighLights

  1. मेयर ममदानी ने न्यूयॉर्क में हिंदू समुदाय संग मनाई नवरात्र।

  2. उन्होंने गरबा, आरती में भाग लिया और देवी दुर्गा का सम्मान किया।

  3. नफरत के खिलाफ एकजुट होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने का आह्वान।

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। न्यूयार्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने समुदायों से नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने यहां हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि और दुर्गा पूजा का जश्न मनाया।

यह घटना इलिनोइस के एक मंदिर में मास शूटिंग की साजिश को नाकाम किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को किए गए पोस्ट में ममदानी ने कहा, 'इस हफ्ते, मुझे क्वींस में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्र, दुर्गा पूजा और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला।'

उन्होंने कहा, 'हमने गरबा किया, आरती की, सिंदूर खेला देखा और देवी दुर्गा का सम्मान किया। हमारे शहर के मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक भावना के साथ एक साथ आना सम्मान की बात थी। आइए हम सब मिलकर नफरत के खिलाफ खड़े हों और एक-दूसरे का ख्याल रखें। जय माता की।'

उनके ये बयान अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आए हैं। साथ ही, यह घटना इलिनोइस के आरोरा इलाके में एक मंदिर स्थल पर हमले की साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद हुई है।


सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार