विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nvidia के सीईओ जेंसन हुआंग चीनी जासूसी के रडार पर, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM (IST)

मेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को करीब एक साल पहले इस खुफिया जानकारी की ब्रीफिंग दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई ...और पढ़ें

एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग चीनी जासूसी साजिश के निशाने पर रहे

एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग चीनी जासूसी साजिश के निशाने पर रहे

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ और चीनी एजेंट की सीक्रेट मुलाकातों की बात भी सामने आई है

  2. वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने जासूसी के आरोपों को खारिज कर दिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग चीनी जासूसी साजिश के निशाने पर रहे। इस साजिश में एक चीनी व्यवसायी महिला शामिल थी, जिसने उनसे करीबी संबंध बनाए और बीजिंग को उन्नत एनवीडिया एआई चिप्स तथा खुफिया जानकारी पहुंचाई। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट यह बात कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग नाम की यह चीनी नागरिक सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड में टॉप एग्जीक्यूटिव थीं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें चीन की खुफिया परिसंपत्ति के रूप में चिन्हित किया था। मेगास्पीड पर पहले भी अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने जांच की थी, क्योंकि आशंका थी कि कंपनी अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर चीन को एनवीडिया के एआई चिप्स उपलब्ध करा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को करीब एक साल पहले इस खुफिया जानकारी की ब्रीफिंग दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप एनवीडिया के फलते-फूलते कारोबार को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहते थे, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार को सहारा दे रहा है। साथ ही वे चीन के साथ व्यापार संबंधों को भी प्रभावित नहीं करना चाहते थे।

कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को शक है कि एनवीडिया प्रमुख एलिस हुआंग की चीन के लिए खुफिया जानकारी जुटाने वाली भूमिका से अनजान नहीं रहे होंगे। जांच शुरू होने के बाद जेंसन हुआंग ने मेगास्पीड के दैनिक संचालन में उनका रोल कम कर दिया।

एनवीडिया का जवाब

एनवीडिया के प्रवक्ता जॉन रिजो ने कहा कि जेंसन के एलिस हुआंग से संपर्क असामान्य या अप्रत्याशित नहीं हैं। ग्राहकों से मुलाकात सीईओ के काम का हिस्सा है। जेंसन हर साल हजारों ग्राहक अधिकारियों से बात करते हैं। उन्होंने जोड़ा कि मेगास्पीड जैसे ग्राहकों को सामान्य व्यावसायिक जानकारी मिलती है, न कि संवेदनशील व्यापार रहस्य या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कोई जानकारी।

चीन का खंडन

वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने जासूसी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप अमेरिका की ओर से चीन के खिलाफ “निराधार बदनामी और गाली-गलौज” का हिस्सा हैं।