Move to Jagran APP

दुनिया में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें प्रमुख देशों के हालात

संक्रमित मरीजों के मामले में फ्लोरिडा ने न्यूयॉर्क प्रांत को पीछे छोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटे में वहां 12199 नए मामले सामने आए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 08:19 PM (IST)
दुनिया में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें प्रमुख देशों के हालात
दुनिया में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें प्रमुख देशों के हालात

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा हो गई है। सबसे अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या अमेरिका में है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान वहां 74,818 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 41 लाख हो गई है। 1145 लोगों की मौत के साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले इस देश में मृतकों की कुल तादाद 1,45,013 हो गई है।

loksabha election banner

संक्रमित मरीजों के मामले में फ्लोरिडा ने न्यूयॉर्क प्रांत को पीछे छोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटे में वहां 12,199 नए मामले सामने आए। जबकि 124 लोगों की मौत हुई। इस तरह फ्लोरिडा में 4,14,511 लोग संक्रमित हैं और 5,777 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि न्यूयॉर्क में संक्रमित मरीजों की तादाद 4,11,220 है जबकि सबसे अधिक आबादी वाले कैलिफोर्निया प्रांत में 4,40,000 से अधिक मरीज हैं। अमेरिका में सबसे अधिक कोरोना से मौतें न्यूयॉर्क प्रांत में हुई हैं। वहां अब तक 32,608 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में एक दिन में 10 लोगों की मौत

पिछले चौबीस घंटों के दौरान ऑस्ट्रेलिया में 10 लोगों की मौत हुई है। सभी मौतें विक्टोरिया प्रांत में हुई हैं। देश में अब तक कोरोना से 155 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले 71 मौतें विक्टोरिया प्रांत में हुई हैं। प्रांत के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान 459 नए मामलों का पता चला है। विक्टोरिया की स्थिति को इसलिए गंभीर माना जा सकता है, क्योंकि वहां ना केवल पिछले छह सप्ताह से लॉकडाउन है बल्कि अन्य प्रांतों के साथ सीमाएं भी पूरी तरह बंद हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का फेस मास्क अनिवार्य है।

अफ्रीका में मरीजों की संख्या आठ लाख से ज्यादा हुई

अफ्रीका महाद्वीप में संक्रमित मरीजों की संख्या 8,28,000 हो गई है। सिर्फ दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो पिछले चौबीस घंटे में वहां 2 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश संक्रमित मरीजों की संख्या 434,200 मामले हेा गए हैं और मरने वालों की संख्या 6,655 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक महाद्वीप में 10 हजार स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिनमें से अधिक नर्स हैं।

विश्वयापी कोरोना महामारी से जुड़े प्रमुख बिंदु

इजरायल: देश में संक्रमण के मामले 60 हजार से ज्यादा हो गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में 1021 नए मामले सामने आए हैं। मृतकों की संख्या 455 हो गई है।

ईरान: 2316 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल मामले 2,88,839 हो गए हैं। मृतकों की संख्या 15,484 हो गई है।

मेक्सिको: चौबीस घंटे के दौरान 6,751 नए मामले सामने आए हैं। 729 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की कुल संख्या 43,374 हेा गई है।

रूस: पिछले चौबीस घंटों के दौरान 5,765 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 77 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 146 लोगों की मौत हुई थी।

सिंगापुर: संक्रमण के 481 नए मामले सामने आए हैं। 476 मरीज डॉर्मिटरी में रहने वाले विदेशी कामगार हैं।

चीन: पिछले चौबीस घंटे के दौरान 46 नए मामले सामने आए हैं। 35 लोग घरेलू संक्रमण से जुड़े हैं।

वियतनाम: घरेलू संक्रमण का मामला मिलने के बाद एक शहर में शारीरिक दूरी का नियम फिर से लागू कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.