Move to Jagran APP

अमेरिका और ब्राजील में थमने लगा कोरोना का कहर, जानें अन्य बाकी देशों का क्या है हाल

वहीं दूसरी ओर पिछले चौबीस घंटे में ब्राजील में संक्रमण के 28936 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 555383 हो गई है। 1262 लोगों की मौत हुई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 01:03 AM (IST)
अमेरिका और ब्राजील में थमने लगा कोरोना का कहर, जानें अन्य बाकी देशों का क्या है हाल
अमेरिका और ब्राजील में थमने लगा कोरोना का कहर, जानें अन्य बाकी देशों का क्या है हाल

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका और ब्राजील में कोरोना कहर थमने लगा है। एक दिन पहले की तुलना में बुधवार को दोनों ही देशों में नए मामलों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। अमेरिका में पिछले चौबीस घंटे के दौरान यहां 10,225 नए मामले सामने आए, वहीं 549 लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले 15,846 नए मामले सामने आए थे और 863 लोगों की जान गई थी। अमेरिका में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 18,91,430 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,608 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी बिना मास्क और शारीरिक दूरी का ख्याल रखे हुए हो रहे प्रदर्शनों को दूसरे दौर के संक्रमण की चेतावनी के तौर पर देख रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले चौबीस घंटे में ब्राजील में संक्रमण के 4,069 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 5,60,737 हो गई है। 218 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में मृतकों की तादाद 31,417 हो गई है। जबकि एक दिन पहले 28,936 नए मामले मिले थे और 1262 लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने मौतों पर दुख जताते हुए कहा है कि हर किसी की अपनी नियति होती है। बता दें कि राष्ट्रपति बोल्सोनारो सहित उनकी पार्टी के कई नेता वायरस को मामूली फ्लू बताते रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अर्थव्यवस्था से होने वाला नुकसान वायरस के मुकाबले ज्यादा होगा।

इटली ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं खोलीं

इटली द्वारा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं खोलने के बाद राजधानी रोम के लियोनार्डो द विंची एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बार फिर चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि, अभी भी एक बड़ा सवाल यह है कि अगर इटली का कोई नागरिक पास के देशों में जाता है तो क्या उसे अनुमति मिलेगी। इटली ऐसा पहला यूरोपीय देश है जिसने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं खोली हैं। इटली ने हाईस्पीड ट्रेन सर्विस भी शुरू कर दी है।

कोरोना महामारी से जुड़े विश्वभर के प्रमुख बिंदु

- पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के सदस्य और खैबर पख्तुंख्वा प्रांतीय सभा के सदस्य मियां जमशेद काकाखेल और नवाज शरीफ की पार्टी के सदस्य और पंजाब प्रांतीय सभा के सदस्य शौकत मंजूर चीमा की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन पहले एक प्रांतीय मंत्री और सांसद की भी मौत हो चुकी है।

-जर्मनी ने कहा है कि वह 15 जून से यूरोपीय देशों के साथ अपने यात्रा प्रतिबंधों को खत्म करने की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि उसने ब्रिटेन जैसे देशों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

-स्पेन में लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले के मुकाबले 71 केस ज्यादा है।

-दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या 11,590 हो गई है।

-दुबई के शॉपिंग मॉल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं।

-चीन ने कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आया है।

देश              मौतें              मरीज                एक्टिव केस

अमेरिका      1,08,608       18,91,430       11,33,633

ब्रिटेन           39,728           2,79,856        उपलब्ध नहीं

इटली           33,601          2,33,836         39,297

ब्राजील         31,417          5,60,737         2,75,750

स्पेन             27,128         2,87,406         उपलब्ध नहीं

फ्रांस            29,021        1,51,677          53,201


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.