Move to Jagran APP

अब अमेरिका में बच्चों को जन्म देने नहीं जा पाएंगी महिलाएं, बर्थ टूरिज्म पर रोक लगाने की तैयारी में ट्रंप

अमेरिका अपने यहां बर्थ टूरिज्म पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे उन महिलाओं को वीजा नहीं मिलेगा जो बच्चों को जन्म देने के लिए वहां जाना चाहती हैं।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 01:27 PM (IST)
अब अमेरिका में बच्चों को जन्म देने नहीं जा पाएंगी महिलाएं, बर्थ टूरिज्म पर रोक लगाने की तैयारी में ट्रंप
अब अमेरिका में बच्चों को जन्म देने नहीं जा पाएंगी महिलाएं, बर्थ टूरिज्म पर रोक लगाने की तैयारी में ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अभी तक लोग अमेरिका घूमने, टहलने और पढ़ने के लिए ही जाते थे मगर कई कपल्स अपने बच्चों को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए उनका जन्म वहां कराने के लिए जाते थे। जिससे पैदा होने वाले बच्चे को जन्मजात अमेरिका की नागरिकता मिल सके।

prime article banner

अब ट्रंप प्रशासन गर्भवती महिलाओं के वीजा पर पाबंदी लगाने जा रहा है। इस पाबंदी के तहत ही ऐसी महिलाओं पर बंदिश लगाई जाएगी जो बच्चों को जन्म देने के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं ताकि उनकी संतान को अमेरिकी पासपोर्ट मिल जाए। ऐसी उम्मीद है कि गुरूवार या शुक्रवार तक इस बारे में नया नियम जारी कर दिया जाएगा। यदि अमेरिका ने इस पर पाबंदी लगा दी तो इस तरह के सपने संजोने  वाली महिलाएं अमेरिका नहीं जा पाएंगी। 

मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल की शुरूआत से ही दूसरे देशों की गर्भवती महिलाओं को वीजा दिए जाने के खिलाफ बोलते रहे हैं। अब ट्रंप प्रशासन गर्भवती महिलाओं के वीजा पर कुछ नई पाबंदी लगाने जा रहा है। ऐसा भी बताया गया है कि विदेश विभाग गुरुवार को इस नियम को जारी कर सकता है। ​

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नियम से गर्भवती महिलाओं के लिए टूरिस्ट वीजा पर यात्रा करना कठिन होगा। जो महिलाएं वीजा हासिल करना चाह रही होंगी उनको वीजा हासिल करने के लिए संबंधित काउन्सिलर ऑफिसर को समझाना होगा। उनको ये भी बताना होगा कि अमेरिका आने के लिए उनके पास कोई और वाजिब कारण है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खासकर जन्मजात नागरिकता के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत ये पाबंदी लगाए जाने की तैयारी है।

दरअसल बीते कई सालों से अमेरिका और कुछ अन्य देशों में बर्थ टूरिज्म काफी फल-फूल रहा था। और तो और इससे जुड़ी कंपनियां इसके लिए विज्ञापन भी देती हैं और होटल के कमरे और चिकित्सा सुविधा आदि के लिए फिक्स रकम वसूलती हैं। रूस और चीन जैसे देशों से कई महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.