विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के दुश्मनों में चीन सबसे मजबूत, हमें जवाबदेह बनाने की जरूरत : निक्की हेली

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 04 Mar 2023 11:46 PM (IST)

रिपब्लिकन पार्टी के एक वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए निक्की हेली ने कहा हमें चीन को जवाबदेह बनाने की ...और पढ़ें

पहले कभी अमेरिकी आसमान में नहीं देखा था चीनी निगरानी बैलून: निक्की हेलई
पहले कभी अमेरिकी आसमान में नहीं देखा था चीनी निगरानी बैलून: निक्की हेलई

वाशिंगटन, पीटीआई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश करने वाली भारतवंशी निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका की ओर से सामना किए गए अबतक के दुश्मनों में चीन सबसे मजबूत है। चीन को लगता है कि अमेरिकी युग बीत चुका है, लेकिन वह गलत है। यह केवल हमारे वर्तमान नेता के कारण है।

निक्की हेली बाइडन की विदेश नीति को बनाया निशाना

वह रिपब्लिकन पार्टी के एक वार्षिक समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह में उन्होंने एक बार फिर अमेरिका की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि दुश्मन देशों की मदद के लिए दी जाने वाली राशि पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने हाल में चीनी निगरानी बैलून की घटना को याद करते हुए कहा कि मेरे जीवनकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि आप आसमान की ओर देखें और कोई चीनी जासूसी बैलून आप पर नजर रख रहा हो। यह बेहद शर्मनाक स्थिति थी।

निक्की हेली ने चीन को घेरा

हमें चीन को जवाबदेह बनाने की जरूरत है। कोविड से ही अगर शुरुआत करें, तो मध्य चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस का केंद्र रहा था और वहीं से पूरे विश्व में यह फैला। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर सकती कि जो बाइडेन चीन को दूर जाने दे रहे हैं। चीनी कंपनियां 380,000 एकड़ से अधिक अमेरिकी भूमि की मालिक हैं। इसमें से कुछ हमारे सैन्य ठिकानों के पास स्थित हैं। हम आखिर कर क्या रहे हैं। हमें कभी भी किसी दुश्मन को जमीन खरीदने नहीं देना चाहिए।