अमेरिका में पहली बार टीवी पर होगा मौत की सजा का लाइव प्रसारण, 13 लोगों की जान लेने वाले हत्यारे को मारी जाएगी गोली
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने घोषणा की कि फोर्ट हूड में 13 लोगों की हत्या करने वाले निदाल हसन को 3 ...और पढ़ें

फोर्ट हूड हत्यारे निदाल हसन को लाइव टीवी पर मिलेगी मौत की सजा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी सेना मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी। मौत की सजा को लाइव टीवी पर भी दिखाया जाएगा।
हेगसेथ ने कहा कि हसन को तीन दिसंबर को दोपहर एक बजे फोर्ट हूड में (जहां उसने 13 लोगों की हत्या की थी) सैनिकों की फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया जाएगा। उन्होंने इस फैसले को उचित बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों के गंभीर परिणाम होने चाहिए।
हसन को नवंबर 2009 में हुए हमले में 13 लोगों की हत्या और 30 से अधिक लोगों को घायल करने का दोषी ठहराया गया था। सैन्य अदालत ने 2013 में उसे मौत की सजा सुनाई थी।
पेंटागन ने सजा का सीधा प्रसारण करने की बात कही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रसारण कहां उपलब्ध होगा। यह 1961 के बाद अमेरिकी सेना द्वारा दिया जाने वाला पहला मृत्युदंड होगा। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
