Move to Jagran APP

धरती से परे जिंदगी की उम्मीद बढ़ी, वैज्ञानिकों ने नए ग्रह पर जीवन की संभावना जताई

शोधकर्ता एडवर्ड गिनान ने कहा, जियोथर्मल गतिविधियों से पैदा हुई ऊर्जा इसकी सतह के अंदर जीवन के योग्य क्षेत्र बना सकती है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:34 PM (IST)
धरती से परे जिंदगी की उम्मीद बढ़ी, वैज्ञानिकों ने नए ग्रह पर जीवन की संभावना जताई
धरती से परे जिंदगी की उम्मीद बढ़ी, वैज्ञानिकों ने नए ग्रह पर जीवन की संभावना जताई

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। दूसरी दुनिया पर जीवन की संभावना तलाश रहे वैज्ञानिकों को उम्मीद की नई किरण दिखी है। धरती के दूसरे सबसे निकट के सौरमंडल में परिक्रमा कर रहे ग्रह बर्नार्ड बी पर जीवन के संकेत नजर आए हैं। हाल ही में खोजे गए इस ग्रह पर वैज्ञानिकों ने जीवन के लायक परिस्थिति होने का अनुमान व्यक्त किया है।

loksabha election banner

बर्नार्ड बी ग्रह को जीजे-699 नाम भी दिया गया है। द्रव्यमान में धरती से करीब 3.2 गुना ज्यादा इस ग्रह को पिछले साल नवंबर में खोजा गया था। इसके तारे का नाम बर्ना‌र्ड्स स्टार है। यह ग्रह अपने तारे की परिक्रमा 233 दिन में पूरी करता है। यह अपने तारे की परिक्रमा स्नो-लाइन पर करता है। स्नो-लाइन तारे से उस दूरी को कहा जाता है, जिस पर पानी जम जाता है। अमेरिका की विलानोवा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस ग्रह पर तापमान शून्य से 170 डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। बावजूद इसके अगर इसके कोर में गर्म लोहा या निकेल मौजूद हो और अंदर जियोथर्मल गतिविधियां होती हों, तो इस पर जीवन पनप सकता है।

शोधकर्ता एडवर्ड गिनान ने कहा, 'जियोथर्मल गतिविधियों से पैदा हुई ऊर्जा इसकी सतह के अंदर जीवन के योग्य क्षेत्र बना सकती है। जीवन की यह व्यवस्था कुछ ऐसी ही होगी जैसी अंटार्कटिका में बर्फीली सतह के नीचे जीव पनपते हैं।' बर्नार्ड बी के तारे बर्ना‌र्ड्स स्टार की उम्र हमारे सूरज से दोगुनी है। यह करीब नौ अरब साल पुराना है। वहीं हमारे सूर्य की उम्र करीब 4.6 अरब साल आंकी गई है। बर्नार्ड बी की खोज से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस खोज के साथ ही धरती के निकट दो सौरमंडलों का पता लग गया है, जिनमें ग्रह हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.