विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैलिफोर्निया में NYT के ट्रांस एग्जीक्यूटिव की हत्या, बुजुर्ग सास-ससुर पर गोली मारने का आरोप

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM (IST)

न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक एग्जीक्यूटिव जोनाथन मैककिन्से की कैलिफोर्निया के स्पोर्ट्स पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक एग्जीक्यूटिव की हत्या (फोटो-Facebook)

न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक एग्जीक्यूटिव की हत्या (फोटो-Facebook)

HighLights

  1. न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक एग्जीक्यूटिव जोनाथन मैकिन्से की हत्या।

  2. कैलिफोर्निया के स्पोर्ट्स पार्क में गोली मारकर की गई हत्या।

  3. ट्रांसजेंडर पहचान को लेकर ससुराल वालों से विवाद था।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के स्पोर्ट्स पार्क में न्यूयॉर्क टाइम्स के एक टेक एग्जीक्यूटिव जोनाथन मैकिन्से की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या का आरोप उनके ही ससुराल वालों पर लगा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में गेम्स प्लेयर एक्सपीरियंस के इंजीनियरिंग हेड, जोनाथन मैकिन्से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। उनका अपने ससुराल वालों के साथ ट्रांसजेंडर होने को लेकर विवाद चल रहा था।

ससुराल वालों ने ही गोली मारकर कर दी हत्या

पुलिस ने इस जानलेवा गोलीबारी के लिए जोनाथन मैकिन्से के ससुराल वालों, 76 वर्षीय शौयोंग झांग और शिली चेन को गिरफ्तार किया है।

कैलिफोर्निया के डबलिन में स्थित एथलेटिक कॉम्प्लेक्स और प्लेग्राउंड, डबलिन स्पोर्ट्स ग्राउंड्स की पार्किंग में यह घटना हुई। पुलिस ने अभी तक इस अपराध के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि मैकिन्से, जो 2023 से अखबार के लिए काम कर रहे थे, शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी का शिकार हुए थे।

मैकिन्से के लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि उनका टेक क्षेत्र में लगभग दो दशकों का करियर था और उन्होंने स्प्लंक (Splunk), कोर्सेरा (Coursera) और ओरेकल (Oracle) जैसी कई टेक कंपनियों के लिए भी काम किया था।

ट्रांसजेंडर होने के चलते गहराया विवाद

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कोर्ट के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि 40 वर्षीय जोनाथन और उनकी पत्नी कैंडिस जांग, अलग-अलग रह रहे थे और दोनों ने पिछले साल अलामेडा काउंटी में एक-दूसरे के खिलाफ घरेलू हिंसा से बचाव के आदेश के लिए अर्जी दी थी।

रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर के रिकॉर्ड से पता चला कि मैककिन्से ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर अपनी ट्रांस पहचान के कारण उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

जोनाथन ने दावा किया था कि उनकी सास ने एक बार उन्हें और उनके एक बेटे को बच्चे के कपड़ों की पसंद के कारण घिनौना क्वीर, विकृत और मॉन्स्टर कहा था।

NYT की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी दावा किया कि 2010 में डबल मास्टेक्टॉमी सर्जरी से ठीक होने के दौरान उनके ससुर ने उनकी छाती पर घूंसा मारा था।

पति-पत्नी के बीच हिंसक लड़ाई

जोनाथन मैकिन्से की शादी 2011 में हुई थी। मैककिन्से और उनकी पत्नी जांग के बीच हिंसक लड़ाई भी हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2013 में एक अन्य झगड़े के दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें फ्राइंग पैन से मारा था।

रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए 'द मर्करी न्यूज' ने बताया कि मैककिन्से ने दावा किया था कि जब वे 2010 में महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया (ट्रांजिशन) से गुजर रहे थे, तब जांग ने उनके शरीर से मेडिकल ट्यूब खींचने की कोशिश की थी।

खबरों के मुताबिक, 2025 में मैकिन्से पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार (मिसडिमीनर) के दो आरोप भी लगाए गए थे। जांग ने डबलिन पुलिस को फोन करके बताया था कि मैकिन्से ने उनके छह साल के बेटे के चेहरे पर थप्पड़ मारा।

दस्तावेजों से यह भी पता चला कि उन्होंने मैकिन्से पर 2018 में हुई एक बहस के दौरान उनकी बांह पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में मैकिन्से ने दोनों अपराधों के लिए खुद को बेगुनाह बताया और उन्हें इस शर्त पर जेल से रिहा कर दिया गया कि वे पेरेंटिंग क्लास लेंगे।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: टेनेसी में 200 साल में पहली बार महिला को मौत की सजा, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या