भारत के बाहर न्यूयॉर्क में मनाया गया भारतीय स्वतंत्रता दिवस का सबसे उत्सव
न्यू यॉर्क में भारत के बाहर भारतीय स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 02:10 PM (IST)
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। न्यूयॉर्क शहर में भारत के बाहर भारतीय स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। पूर्व 38वीं स्ट्रीट से पूर्व 25वीं स्ट्रीट तक मैडिसन एवेन्यू के नीचे रविवार दोपहर परेड में हजारों लोग शामिल हुए। 2018 के इस उत्सव में लगभग 40 फ्लोट, 20 मार्चिंग समूह और छह पेशेवर बैंड ने करतब दिखाए। इस महोत्सव में भारतीय भोजन, व्यापार, नृत्य और संगीत की भी झलक दिखी।
इस वर्ष के ग्रांड मार्शल भारतीय राजनेता, फिल्म अभिनेता कमल हासन है। आयोजकों का कहना है कि इस साल की थीम 'दुनिया एक परिवार' है। वार्षिक उत्सव का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन द्वारा किया जाता है, जो न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में 500,000 से अधिक जातीय भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें