कुछ हफ्तों में ही मिल जाएगी सफेद दाग से छुट्टी, जानिए- कैसे
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स के शोधकर्ता जॉन हैरिस ने बताया कि अभी इसके इलाज में एक से दो साल का वक्त लग जाता है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:13 PM (IST)
बोस्टन (प्रेट्र)। वैज्ञानिकों ने सफेद दाग यानी विटिलिगो के इलाज की ऐसी पद्धति विकसित की है जिसकी मदद से कुछ ही हफ्तों में इसे ठीक करना संभव होगा। सफेद दाग एक त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा में रंग की वजह बनने वाली कोशिकाएं काम करना बंद कर देती हैं। इसलिए शरीर पर सफेद चकत्ते पड़ जाते हैं।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स के शोधकर्ता जॉन हैरिस ने बताया कि अभी इसके इलाज में एक से दो साल का वक्त लग जाता है। कई बार इलाज रोकने के सालभर बाद फिर उसी जगह दाग दिखने लगते हैं। दोबारा उसी जगह दाग इसलिए बनते हैं, क्योंकि त्वचा की कोशिकाओं को यह याद रहता है कि पहले किस जगह पर दाग थे।
अब वैज्ञानिकों ने उन कोशिकाओं को पहचानने में सफलता पाई है, जो इस याद को संभालकर रखती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन कोशिकाओं को निष्कि्रय करने से सफेद दाग का इलाज जल्दी हो सकेगा और दोबारा इसे होने से भी ज्यादा समय तक रोका जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें