Move to Jagran APP

ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, नाम रखा गया इदरिस एल्बा

फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों का करती है सफाया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 09:53 AM (IST)
ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, नाम रखा गया इदरिस एल्बा
ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, नाम रखा गया इदरिस एल्बा

वाशिंगटन, प्रेट्र। ततैया की एक नई प्रजाति को खोजा गया है। यह उन कीटों को मारती है जो भारत में खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका नाम ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार इदरिस एल्बा के नाम पर रखा गया है।

loksabha election banner

आकार में छोटी इस प्रजाति को मेक्सिको के गुआनाजुआतो में खोजा गया था। यह वहां पर बगराडा बग नामक कीट को अपना आहार बनाते मिली थी।

बगराडा बग सब्जियों में लगने वाला एक प्रमुख कीट है। मेक्सिको के शोधकर्ताओं ने बताया कि ततैया की यह प्रजाति कई तरह की फसलों के लिए ‘हेइमडल’ जैसी रक्षक साबित हो सकती है। दरअसल ‘हेइमडल’ मशहूर हॉलीवुड मूवी थॉर व अवेंडर सीरीज का पात्र है, जिसे इदरिस एल्बा ने निभाया है। हेइमडल एक नार्स देवता है जो मानव दुनिया और देवताओं की दुनिया को जोड़ने वाले पुल की रक्षा करता है।

इस प्रकार की ततैया की पहली प्रजाति को सबसे पहले 1856 में खोजा गया था और अभी तक इसकी 300 प्रजातियां खोजी गईं हैं। अभी भी कई प्रजातियों का पता नहीं चल पाया है। इस खोज को ‘हाइमनोप्टेरा रिसर्च’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है। पहले इस प्रजाति को केवल मकड़ी का परजीवी माना जाता था।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस ततैया की खोज से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बग पर प्राकृतिक तरीके से नियंत्रण पाया जा सकता है। आमतौर पर कहा जाता है कि बगराडा बग मूल रूप से अफ्रीका का है, लेकिन वर्तमान में यह भारत, दक्षिणी यूरोप, दक्षिणी एशिया और मध्य-पूर्व में 74 से अधिक पौधों की प्रजातियों में लगने वाला महत्वपूर्ण कीट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.