Move to Jagran APP

बाइडन प्रशासन में 61 फीसद महिलाएं, व्हाइट हाउस के लिए नामित किए 100 से ज्यादा लोग, भावी राष्ट्रपति ने कही यह बात

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन के लिए 100 से ज्यादा नियुक्तियां की है। नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और गैर अमेरिकी मूल के लोग हैं। व्हाइट हाउस के लिए 61 फीसद महिलाओं और 54 फीसद गैर अमेरिकी लोगों को नामित किया गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 05:01 PM (IST)
बाइडन प्रशासन में 61 फीसद महिलाएं, व्हाइट हाउस के लिए नामित किए 100 से ज्यादा लोग, भावी राष्ट्रपति ने कही यह बात
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन के लिए 100 से ज्यादा नियुक्तियों का एलान कर दिया है।

वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन (Joe Biden administration) के लिए 100 से ज्यादा नियुक्तियों का एलान कर दिया है। उनकी ओर से नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और गैर अमेरिकी मूल के लोग हैं। बाइडन ने व्हाइट हाउस के लिए 61 फीसद महिलाओं और 54 फीसद गैर अमेरिकी लोगों को नामित किया है। बाइडन ने कहा कि उनके प्रशासन में विविधता दिखेगी। गत तीन नवंबर को हुए चुनाव में बाइडन राष्ट्रपति चुने गए और भारतीय मूल की कमला हैरिस उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुई। दोनों नेता 20 जनवरी को शपथ लेंगे।

loksabha election banner

बाइडन की सत्ता हस्तांतरण टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति हैरिस का प्रशासन देश की सबसे जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और प्रतिभावान लोगों को प्राथमिकता देगा। बाइडन और हैरिस ने अपने भावी प्रशासन (Joe Biden administration) के लिए 100 सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा था। वे बुधवार को इस आंकड़े को पार कर गए। टीम ने कहा कि ये प्रतिभावान और कुशल लोग व्हाइट हाउस में अपना योगदान देंगे। व्हाइट हाउस में अब वास्तविक अमेरिका की झलक दिखेगी।

यह प्रशासन (Joe Biden administration) पहले दिन से ही अमेरिकी लोगों की बेहतरी के लिए काम करेगा। टीम ने बताया, 'व्हाइट हाउस के लिए सबसे पहले नामित किए गए 100 से ज्यादा लोगों में 61 फीसद महिलाएं हैं, जबकि 54 फीसद गैर अमेरिकी मूल के लोग हैं। एजजीबीटीक्यू समुदाय के 11 फीसद लोग हैं।' बाइडन ने कहा, 'हैरिस और मैंने ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी, जो अमेरिका की तरह दिखता हो। विविधता वाली यह टीम देश में आए आपात संकट से निपटने और इसके समाधान में प्रभावी होगी। इसके बेहतर नतीजे होंगे।' जबकि हैरिस ने कहा, 'चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकी लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा प्रशासन होना चाहिए, जिसमें देश की छवि नजर आए।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.