न्यू हॉरिजन मिशन से नासा को मिल सकता है एक नया चांद
न्यू हॉरिजन टीम के मार्क बुई ने बताया कि हम इस पिंड के बारे में जितनी जानकारियां एकत्र कर रहे हैं, यह उतना ही अधिक रोचक होता जा रहा है।
वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को न्यू हॉरिजन मिशन के तहत प्लूटो से करीब अरबों मील दूर एक पिंड का पता चला है। ‘एमयू69’ नाम का यह पिंड मूंगफली के आकार का दिख रहा है। खगोलविदों का मानना है कि ये एक नहीं बल्कि समान आकार वाले दो पिंड हो सकते हैं। ऐसे में संभावना है कि एमयू69 के पास अपना चंद्रमा हो सकता है।
पहली बार न्यू हॉरिजन मिशन 2014 में प्लूटो के आगे गया था। तब एमयू69 की खोज हुई थी। न्यू हॉरिजन टीम के मार्क बुई ने बताया कि हम इस पिंड के बारे में जितनी जानकारियां एकत्र कर रहे हैं, यह उतना ही अधिक रोचक होता जा रहा है।
नासा के स्ट्रैटोस्फेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इंफ्रेरेड एस्ट्रोनामी से पहली बार 10 जुलाई को इकट्ठा किए गए डाटा से पता लगाया था कि कि एमयू69 के पास अपना चांद हो सकता है। एमयू69 पृथ्वी से 6.5 अरब किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया के साथ बिना शर्त वार्ता करने को तैयार अमेरिका