Move to Jagran APP

Perseverance Rover Land on Mars: नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह के खोले कई राज, 100 दिनों में भेजी दुर्लभ तस्‍वीरें

रोवर को मंगल ग्रह की सतह पर उतरे हुए 100 दिन हो चुके हैं। बता दें कि नासा के इस रोवर ने 18 फरवरी को मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी। इसके बाद इसने कई शानदार तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 11:29 PM (IST)
Perseverance Rover Land on Mars: नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह के खोले कई राज, 100 दिनों में भेजी दुर्लभ तस्‍वीरें
नासा के परसिवरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर पूरे किए 100 दिन। फाइल फोटो।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेर‍िकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance rover) ने लाल ग्रह (Mars) पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है। अपने 100 दिनों के कार्यकाल में रोवर ने मंगल ग्रह के राज खोलने वालीं हैरत अंगेज तस्‍वीरें भेज चुका है। रोवर को मंगल ग्रह की सतह पर उतरे हुए 100 दिन हो चुके हैं। वर्तमान में रोवर लाल ग्रह पर जीवन की तलाश कर रहा है। बता दें कि नासा के इस रोवर ने 18 फरवरी को मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी। इसके बाद इसने कई शानदार तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है।

loksabha election banner

रोवर ने भेजी मंगल ग्रह से चौंकाने वाली तस्‍वीरें

गौरतलब है कि अपने इस संक्षिप्‍त कार्यकाल में नासा के पर्सिवियरेंस रोवर मंगल ग्रह से चौंकाने वाली तस्‍वीरें भेज चुका है। उसकी मिमोरी में बहुत सारा डेटा एकत्र है, जिसको वह धीरे-धीरे धरती पर भेज रहा है। नासा ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में और भी कई और तस्‍वीरें जारी करेगा। इन तस्‍वीरों में रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने की छोटी सी मूवी शामिल है। खास बात यह है कि मूवी में साउंड भी होगा। नासा के वैज्ञानिकों को कहना है कि इस तस्‍वीर में पर्सिवियरेंस नीचे की ओर झुका हुआ है और मंगल की सतह की ओर जा रहा है। यह दृष्‍य अंतरिक्ष की खोज के इतिहास में एक अहम तस्‍वीर बन चुकी है। नासा ने कहा कि पर्सिवियरेंस ठीक स्थिति में है और वह इसके सिस्टम को काम करने के निर्देश दे रहे हैं।

30 मार्च 2021 को पहली बार लाल ग्रह पर तस्वीर को खींचा

पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance rover) ने 30 मार्च 2021 को पहली बार लाल ग्रह पर तस्वीर को खींचा था। मंगल ग्रह तक पहुंचने के लिए रोवर ने आधा अरब किलोमीटर की दूरी तय की थी। रोवर मंगल पर मानव जीवन के निशानों की खोज करेगा। इसके साथ यह एक लाख पुरानी सूख चुकी झील की जमीन की जांच करने के साथ अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर माइक्रो ऑर्गानिज्‍म की किसी भी गतिविधि यानी जीवन के हाने के चिन्‍हों की जांच करेगा।

मंगल ग्रह पर पहली बार उड़ा इंजेन्‍वनिटी हेलीकॉप्‍टर

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर के साथ मंगल ग्रह पर गए इंजेन्‍वनिटी हेलीकॉप्‍टर (Ingenuity mini-helicopter) पहली कंट्रोल फ्लाइट है। इसे इसकी पहली उड़ान के लिए मंगल की सतह पर ड्रॉप किया गया है। इससे पहले वह अब तक रोवर से जुड़कर चार्ज हो रहा था। बता दें कि यह पहला अवसर होगा जब कोई हेलीकॉप्‍टर मंगल की सतह से उड़ेगा और कैमरे में उसका नजारा कैद करेगा। आठ फरवरी को इसने पहली उड़ान भरी। 22 अप्रैल, 2021 को हेलिकॉप्टर ने मंगल की सतह पर अपनी दूसरी उड़ान भरी।

इस दौरान हेलिकॉप्टर ने हवा में ही एक कलर तस्वीर को खींचा। तस्वीर में रोवर के चलने के निशान और इसकी परछाई को देखा जा सकता था। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने अपनी तीसरी उड़ान में रोवर की तस्वीर को कैमरे में कैद किया। तीसरी उड़ान में हेलिकॉप्टर रोवर से 85 मीटर दूर और 5 मीटर ऊंचाई पर पहुंचा था। हेलिकॉप्टर ने 7 मई को मंगल की सतह पर अपनी पांचवी उड़ान भरी। इस दौरान ये 10 मीटर की ऊंचाई तक उड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.