Move to Jagran APP

नासा ने बदला गामा किरण पुंजों का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

वैज्ञानिकों ने फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप मिशन के दस साल पूरे होने के मौके पर यह नामकरण किया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 04:32 PM (IST)
नासा ने बदला गामा किरण पुंजों का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम
नासा ने बदला गामा किरण पुंजों का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने 21 गामा किरण पुंजों के सेट को नया नाम दिया है। इनके नाम हल्क और गॉडजिला जैसे काल्पनिक फिल्मी किरदारों पर रखे गए हैं। वैज्ञानिकों ने फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप मिशन के दस साल पूरे होने के मौके पर यह नामकरण किया है। फर्मी का लार्ज एरिया टेलीस्कोप (एलएटी) जुलाई, 2008 से अंतरिक्ष में मौजूद सबसे उच्च ऊर्जा वाली किरण 'गामा-रे' के स्त्रोतों की खोज कर रहा है।

loksabha election banner

गामा किरणें अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं जैसे तारों के विस्फोट, ब्लैक होल आदि से उत्सर्जित होती हैं। 2015 तक फर्मी ने गामा किरणों के करीब तीन हजार स्त्रोतों का पता लगा लिया था। खोजे गए स्त्रोतों की संख्या अंतरिक्ष में मौजूद चमकीले तारों की संख्या के बराबर होने का अनुमान है। इसलिए वैज्ञानिकों ने इन किरणों के समूह तैयार किए। तारों के समूह के आकार को ध्यान में रखकर उन्हें नाम दिया जाता रहा है।

इसी तर्ज पर वैज्ञानिकों ने गामा किरण पुंजों का भी नामकरण किया। इनके नाम लिटिल प्रिंस, हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर हू' में दिखाई गई जादुई आलमारी 'टार्डिस', गॉडजिला, हल्क और स्टार ट्रेक: द ओरिजनल सीरीज के यूएसएस एंटरप्राइज के नाम पर रखे गए हैं। फर्मी मिशन की प्रमुख वैज्ञानिक जूली मैक इनेरी ने कहा कि टेलीस्कोप के मिशन की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए गामा-रे समूहों का नामकरण करना काफी रोचक था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.