नई पीढ़ी को खगोलविद बनने के लिए प्रेरित करेगी ‘अमेरिकन गर्ल’
दरअसल, नासा और अमेरिकन गर्ल की भागीदारी के तहत आमजन को अंतरिक्ष के उत्साह के बारे में बताएगी, ताकि वे भी बच्चों को इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने में रुचि लें।
वाशिंगटन (प्रेट्र)। भावी पीढ़ी तारों को छू सके इसके लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक नामचीन डॉल (गुड़िया) और बुक कंपनी अमेरिकन गर्ल से साझेदारी करने जा रही है। इसके तहत यह कंपनी बच्चों को खगोलविद बनने और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
दरअसल, नासा और अमेरिकन गर्ल की भागीदारी के तहत आमजन को अंतरिक्ष के उत्साह के बारे में बताएगी, ताकि वे भी बच्चों को इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने में रुचि लें। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनिर्यंरग और गणित से जुड़ी लड़कियों को प्रेरित करना है।
अमेरिकन गर्ल की आगामी पुस्तक श्रंखला में इस विषय को प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए अमेरिकन गर्ल एप और शैक्षिक वेबसाइट भी विकसित की जाएगी, जिससे बच्चे अंतरिक्ष से जुड़ी जिज्ञासाओं को शांत कर सकें।
यह भी पढें: आइएसएस के अंतरिक्ष यात्री 16 बार मनाएंगे नया साल