विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं'; टैरिफ, रूसी तेल और वेनेजुएला पर क्या बोले ट्रंप?

Published: Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM (IST)

Trump On PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी भारत पर लगाए गए टैरिफ से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि भारत पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि यह नाराजगी रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए अमेरिकी शुल्कों की वजह से है। हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं।

हाउस रिपब्लिकन मेंबर रिट्रीट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन वे मुझसे बहुत खुश नहीं हैं, क्योंकि भारत अब काफी टैरिफ चुका रहा है।'

trump news

ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीद में काफी हद तक कटौती की है। गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत रूस से तेल आयात के कारण है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत लंबे समय से अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति का इंतजार कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि अब इसमें बदलाव किया जा रहा है और भारत द्वारा ऑर्डर किए गए 68 अपाचे हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी आगे बढ़ाई जाएगी।

modi trump news latest

मध्यावधि चुनाव न जीते तो मुझ पर चलेगा महाभियोग: ट्रंप

इस बीच, ट्रंप ने घरेलू राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रिपब्लिकन पार्टी 2026 के मध्यावधि चुनाव नहीं जीतती है तो डेमोक्रेट्स उन्हें महाभियोग का सामना करने पर मजबूर कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि हमारे हारते ही डेमोक्रेट्रस महाभियोग का का कोई न कोई कारण ढूंढ लेंगे।

भारत को धमकी देकर अपना नुकसान करेगा अमेरिका

  • ट्रंप की टैरिफ नीति पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बोल्टन ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी को स्वयं को पहुंचाया गया नुकसान बताया।
  • एएनआइ से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारत-अमेरिका संबंधों में वास्तविक परेशानी पैदा हुई है और यह दर्शाता है कि ट्रंप के पास दीर्घकालिक रणनीतिक समझ का अभाव है।
  • हालांकि बोल्टन ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सीधी बातचीत से मौजूदा तनाव कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप खुद मानते हैं कि मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और यही रास्ता इस विवाद से निकलने का हो सकता है।
modi trump 1

मौजूदा वैश्विक हालात बेहद खतरनाक

बोल्टन के मुताबिक, मौजूदा वैश्विक हालात बेहद खतरनाक हैं और अमेरिका-भारत जैसे रणनीतिक साझेदारों के बीच सहयोग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने मीडिया का जताया आभार वेनेजुएला में संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का लाइव प्रसारणन करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने मीडिया का आभार जताया है।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विलक्षण घटनाक्रम में कहा कि कई मीडिया संस्थानों को पहले ही इस ऑपरेशन की भनक लग गई थी कि ऐसा होने जा रहा है, लेकिन उन्होंने धैर्य दिखाया और ऑपरेशन पूरा होने से पहले इसकी लाइव कवरेज नहीं की, जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।

modi trump 2

ऑपरेशन वेनेजुएला

ऑपरेशन का खुलासा होने से अभियान संकट में पड़ सकता था और बेशकीमती अमेरिकी जानें जा सकती थीं। रूबियो की स्वीकारोक्ति ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ कह चुके हैं कि संवेदनशील जानकारियों को संभालपाने की मीडिया की क्षमताओं को लेकर वह भरोसा नहीं करते। उन्होंने पेंटागन रिपोर्टिंग के लिए सख्त नियम भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी से मेरे रिश्ते बहुत अच्छे, लेकिन वो मुझसे खुश नहीं,' भारत को लेकर ट्रंप का नया राग