कर्मचारियों को 'क्रिएटिव' और 'खुश' रखने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने बनाए 'ट्री हाउस', ये सारी हैं सुविधाएं
कंपनी की कोशिश है कि इससे उनके कर्मचारी 'क्रिएटिव' और 'खुश' रहेंगे। इसका सीधा असर उनकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा।
रेडमंड, एजेंसी। दिग्गज तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का अमेरिका के रेडमंड स्थित 500 एक़़ड में फैला मुख्यालय अपने प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए मुख्यालय के नजदीक ही 'ट्री हाउस' बनाए हैं। कंपनी की कोशिश है कि इससे उनके कर्मचारी 'क्रिएटिव' और 'खुश' रहेंगे। इसका सीधा असर उनकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा।
दो ट्री हाउस बनकर तैयार हो गए, जबकि तीसरे को वर्ष के अंत में खोल दिया जाएगा। 12 फीट की ऊंचाई पर बना ये ट्री हाउस मीटिंग के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा। ट्री हाउस में कर्मचारी मशीन या इमारतों से अलग लक़ि़डयों और हरियाली के बीचोंबीच बैठकर काम कर सकेंगे। इनकी उम्र 20 साल है और इन्हें ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि पेड़ों के बढ़ने के साथ इनका ढांचा भी बदला जा सके।
बाहर काम करने में खुश हैं कर्मचारी
माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को अच्छा माहौल देने के लिए कुछ दिन पहले ही कंपनी में सर्वे किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिला तो वह बाहर बैठकर काम करना पसंद करेंगे।
'ट्री हाउस' की सुविधाएं
- वाई-फाई नेटवर्क, मौसम से प्रभावित न होने वाली बेंच, रॉकिंग चेयर, फायरप्लेस, कैफे, रेस्तरां।
प्राकृतिक वातावरण देने में ये कंपनियां भी हैं जुटी
- एपल ने इसी साल 'स्पेसशिप कैंपस' शुरू किया है। यहां सात हजार पेड़ लगाए गए हैं।
- अमेजन ने अपने कार्यालय को प्रकृति से जोड़ने के लिए बायोसफियर कॉन्सेप्ट' प्रस्तावित किया है।
- फेसबुक भी कैलिफोर्निया स्थित अपने कैंपस का विस्तार करने की कोशिश में है। इसकी छत पर कई प्रकार के पौधे लगाए गए हैं, ताकि कर्मचारी प्राकृतिक माहौल के बीच बैठ सकें।
यह भी पढ़ें: ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर साधा निशाना