ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी सर्फर्स की हत्या में तीन लोगों को 158 साल की सजा, मैक्सिको की अदालत ने सुनाया फैसला
मैक्सिको की एक अदालत ने 2024 में बाजा कैलिफोर्निया में सर्फिंग ट्रिप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी सर्फर्स की हत्या का मामला।
डिजिटल डेस्क, मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के एक जज ने शुक्रवार को तीन लोगों को 158 साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनाई। यह सजा 2024 में बाजा कैलिफोर्निया राज्य में सर्फिंग ट्रिप के दौरान दो आस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी दोस्त की हत्या के मामले में सुनाई गई।
दोषियों की पहचान जीसस गेरार्डो, इरिनीओ फ्रांसिस्को और एंजेल जीसस के रूप में हुई है। एक हफ्ते पहले ही इन्हें हत्या, गंभीर लूटपाट, हिंसा के साथ लूटपाट और हिंसा के जरिए वाहन चोरी करने का दोषी ठहराया गया था। पीड़ितों में आस्ट्रेलिया के दो भाई जेक राबिन्सन और कैलम राबिन्सन और उनका अमेरिकी दोस्त जैक कार्टर रोड शामिल थे। जज ने दोषियों को पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
राबिन्सन बंधु और रोड, एनसेनाडा से लगभग 80 किमी दक्षिण में पुंटा सैन जोस के पास कैंपिंग और सर्फिंग कर रहे थे, तभी अप्रैल 2024 के आखिर में उनके लापता होने की खबर सामने आई थी। एफबीआइ की मदद से कई दिनों तक चली तलाश के बाद तीन मई को उनके शव एक कुएं के अंदर मिले थे। तीनों के सिर पर गोली के निशान थे।
सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर के अनुसार
