टाइम लिमिट, स्कूल मोड: किशोरों के लिए इंस्टाग्राम-फेसबुक पर मेटा कर सकता है 11 बड़े बदलाव
मेटा ने किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य और डेटा प्राइवेसी से जुड़े मामलों में अमेरिकी राज्यों के साथ लगभग 18 अरब ...और पढ़ें

किशोरों के लिए इंस्टाग्राम-फेसबुक पर मेटा कर सकता है 11 बड़े बदलाव
HighLights
मेटा ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर कई सुरक्षा उपाय लागू करेगी
इंस्टाग्राम और फेसबुक 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए करेंगे बड़े बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) ने किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य और डेटा प्राइवेसी से जुड़े मामलों में अमेरिकी राज्यों के साथ लगभग 18 अरब डॉलर के समझौते के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बड़े बदलाव करने का वादा किया है। कंपनी ने गलत काम न करने का दावा किया है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर कई सुरक्षा उपाय लागू करेगी।
ये बदलाव किशोरों की स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने और पेरेंट्स को ज्यादा नियंत्रण देने के लिए हैं। मेटा ब्लॉग में बताए गए 11 मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं...
- दो घंटे की डेली टाइम लिमिट: फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर रोज सिर्फ 2 घंटे का इस्तेमाल। माता-पिता की अनुमति के बिना लिमिट नहीं हटाई जा सकेगी।
- ऑटोमैटिक नाइट मोड: रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फीड्स, स्टोरीज, रील्स और एक्सप्लोर पेज ब्लॉक रहेंगे।
- स्कूल मोड नोटिफिकेशन: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सामान्य पुश नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे (सुरक्षा अलर्ट और डायरेक्ट मैसेज चालू रहेंगे)।
- स्क्रीन-टाइम अलर्ट: 15 मिनट लगातार स्क्रॉलिंग के बाद अलर्ट, फिर 60 और 90 मिनट पर और रिमाइंडर।
- नॉन-एल्गोरिदमिक फीड: किशोर नॉन-पर्सनलाइज्ड फीड को डिफॉल्ट सेट कर सकेंगे। माता-पिता भी इसे लागू कर सकते हैं।
- ऑटोप्ले कंट्रोल: वीडियो ऑटोप्ले बंद करने का विकल्प, ताकि जानबूझकर स्वाइप या टैप करना पड़े।
- लाइक और रिएक्शन काउंट छिपे: किशोर अकाउंट्स पर लाइक्स और रिएक्शन की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपी रहेगी।
- एक्सट्रीम कॉस्मेटिक फिल्टर बैन: मेकअप और कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे एक्सट्रीम फिल्टर किशोर अकाउंट्स पर बंद।
- बेहतर एज अश्योरेंस: एआई से 13 साल से कम उम्र के अकाउंट्स हटाना और 13-17 साल के यूजर्स को सुरक्षा मोड में रखना।
- 13+ कंटेंट गार्डरेल्स: किशोर प्रोफाइल पर उम्र के अनुकूल कंटेंट डिफॉल्ट सेटिंग।
- अजनबियों से संपर्क प्रतिबंध: प्रोफाइल डिफॉल्ट प्राइवेट, संदिग्ध वयस्क अकाउंट्स ब्लॉक और अजनबी वयस्कों को ढूंढना मुश्किल।
मेटा ने कहा कि डायरेक्ट मैसेजिंग नाइट मोड, स्कूल मोड और टाइम लिमिट के बाहर उपलब्ध रहेगी, ताकि परिवार और दोस्तों से संपर्क बना रहे। ये बदलाव युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए हैं।
