Move to Jagran APP

गूगल में महिलाओं से पुरुषों को मिलता है कम वेतन, इस तरह से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गूगल का यह सर्वे ऐसे समय पर सामने आया है कि जब उस पर भी महिलाओं को कम वेतन देने और कार्यालय में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 08:53 PM (IST)
गूगल में महिलाओं से पुरुषों को मिलता है कम वेतन, इस तरह से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गूगल में महिलाओं से पुरुषों को मिलता है कम वेतन, इस तरह से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। तकनीक की दिग्गज कंपनी गूगल ने महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मिल रहे कम वेतन का पता लगाने के लिए एक सर्वे किया था। इस सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गूगल का कहना है कि एक ही काम के लिए महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष कर्मियों को कम वेतन दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस अध्ययन के बाद गूगल अपने पुरुष कर्मियों के वेतन में इजाफा कर सकता है।

loksabha election banner

गूगल का यह सर्वे ऐसे समय पर सामने आया है कि जब उसकी तरह कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों पर भी महिलाओं को कम वेतन देने और कार्यालय में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। अमेरिका का श्रम विभाग भी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या गूगल व्यवस्थित तरीके से महिलाओं को कम वेतन देता है? गूगल हालांकि इस आरोप से इन्कार करता है। ताजा अध्ययन गूगल के 91 फीसद कर्मचारियों के बीच किया गया था। सर्वे के दौरान उनके पद और परफॉर्मेंस की जानकारी इकट्ठा की गई थी। कई अधिकारियों का कहना है कि इस अध्ययन में यह शामिल नहीं था कि एक जैसी योग्यता के बाद भी महिलाओं को पुरुषों से कम वेतन पर रखा जाता है या नहीं।

असमान वेतन को लेकर कई महिला कर्मियों ने किया है मुकदमा
गूगल के कई पूर्व कर्मचारियों के अनुसार कंपनी में नस्ली और लैंगिक भेदभाव होता है। कई महिला कर्मियों ने समान योग्यता के बाद भी पुरुषों से कम वेतन मिलने का दावा करते हुए गूगल पर मुकदमा भी किया है। कंपनी के उच्च अधिकारियों पर लगे उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से ना लेने के लिए भी कई हजार कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। गूगल पर मुकदमा करने वाली केली एलिस का कहना है कि उचित योग्यता और अनुभव होने पर भी पदोन्नति के समय महिलाओं से भेदभाव होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.