विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई की गति घटाने की अपील से मार्क जुकरबर्ग ने बनाई दूरी, बोले- तकनीक को सुरक्षित बनाएं

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:25 AM (IST)

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि प्रत्येक एआई कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी तकनीक को सुरक्षित बनाएं।

एआई की गति घटाने की अपील से मार्क जुकरबर्ग ने बनाई दूरी (फोटो- रॉयटर)

एआई की गति घटाने की अपील से मार्क जुकरबर्ग ने बनाई दूरी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. कहा, तकनीक को सुर​क्षित बनाने की प्रत्येक एआई कंपनी की जिम्मेदारी

  2. एआई को उन्नत बनाने की गति धीमी करने की अपील पर कही यह बात

एपी, न्यूयॉर्क। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि प्रत्येक एआई कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी तकनीक को सुरक्षित बनाएं। इस बयान के साथ ही उन्होंने उस अपील से दूरी बना ली है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने एआई को उन्नत बनाने की गति समन्वित रूप से घटाने की मांग की है।

जुकरबर्ग ने इंटरनेट मीडिया पर यह बयान पोस्ट किया है। इससे पहले एआइ कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई ने एक प्रस्ताव रखा, जिसका ओपनएआइ के सैम आल्टमैन और स्पेसएक्सएआई के एलन मस्क समेत टेक दिग्गजों ने समर्थन किया है। उन्होंने एआई विकास की रफ्तार को धीमा करने की जरूरत बताई है।

शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है कि अगर एआई की क्षमता इसी तरह तेजी से बढ़ती रही और पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो आने वाले वर्षों में इसके नियंत्रण से बाहर होने का खतरा पैदा हो सकता है।

स्थिति गंभीर हुई तो यह मानवता के अस्तित्व के लिए भी चुनौती बन सकती है। जुकरबर्ग ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि एआई कंपनियां पहले से ही अपने मॉडल सुरक्षित तरीके से विकसित करने के लिए प्रेरित हैं।

रायटर के अनुसार, गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक शेन लेग ने आगाह किया है कि एआई तकनीक सुरक्षा उपायों से आगे नहीं निकलनी चाहिए। इधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस बात को लेकर चेताया है कि तेजी से बढ़ती एआई तकनीक से खतरा पैदा हो सकता है।