व्हाइट हाउस के बाहर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। हादसे के बाद तुरंत ही व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर बुधवार को एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। हादसे के बाद तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा व्हाइट हाउस के एलीपस पार्क का है। इसकी जानकारी देते हुए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने ट्विट किया कि करीब 12.20 मिनट पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पार्क पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, व्यक्ति को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। हादसे की वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और वहा मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे बुझाने के लिए fire extinguisher (आग बुझाओं यंत्र) का इस्तेमाल किया। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके से लोगों को हटा दिया गया है।
दरअसल, इसमें ट्रांसजेंडर समानता के राष्ट्रीय केंद्र के सदस्य शामिल थे, जो पिछले सप्ताह घोषित किए गए ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सुरक्षा को वापस लाने के लिए ट्रम्प प्रशासन की योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके को साफ कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप